संदेश

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी द्वारा आज लक्ष्मीनगर जिले के गीता एल्केलव में मातृशक्ति द्वारा शस्त्र पूजन किया गया जिसमें मुख्य वक्ता श्रीमति सुचित्रा बहन जी राष्ट्रीय सेविका समिति जिला शारीरिक प्रमुख रही, कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती बबीता सैनी जी मातृशक्ति कार्यकर्ता रही, मुख्य वक्ता सुचित्रा जी ने बताया मातृ शक्ति-दुर्गा वाहिनी का उद्देश्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यो के लिए बहनों को प्रेरित करना और बहनों को शारीरिक, मानसिक रूप से प्रबल बनाना, किसी प्रकार से भी जिहादी मानसिकताओं से निपटा जाए और बताया कि किस प्रकार महिषासुर के कई पराक्रमी योद्धाओं, जैसे चंड, मुंड, और रक्तबीज, को मां दुर्गा ने अपने विभिन्न रूपों - कालिका, चंडिका, भद्रकाली आदि - के माध्यम से परास्त किया, इस बीच श्रीमती सीमा मलिक, श्रीमती सुरेशना सैनी, गीता, अनीता, अंजली, स्वाति आदि माता बहने उपस्थित रही।

शाहपुर में मनाया गया विश्व हिन्दू परिषद दुर्गावाहिनी की बहनो के द्वारा दुर्गाष्टमी का कार्यक्रम. कार्यक्रम की मुख्य वक्ता प्रान्त की मातृ शक्ति की सह सयोजिका ममतेश बहन रही। ममतेश बहन जी ने बताया की शत्रुओ का संहार करने के लिए महिलाओ को दुर्गा माँ का रूप धारण ही करना होगा और अपने परिवारों को संस्कारवान बनाना होगा। जिहाद से भारत को बचाना होगा।

नाबालिग बेटी से मारपीट, अश्लील हरकतों का आरोपी पड़ोसी अब भी आज़ाद राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की पीड़ित परिवार के साथ पैरवी, कहा महिलाओं की सुरक्षा पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

आज 26 सितम्बर 2025 दिन शुक्रवार को पंजाब,हिमांचल,जम्मू कश्मीर के इलाको मे जो बाढ़ग्रस्त छेत्र है, उनमे रोटरी के डिस्ट्रिक्ट 3100 की सभी क्लबो ने मिलकर वहा पर सहायता करने का निर्णय लिया| वहा पर जालंधर मे रोटरी 3070 ने एक हब बनाया हुआ है| जिसमे सारी राहत सामंग्री जमा हो रही है|

आदर्श रामलीला मंचन पटेल नगर केपचास स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने परहम सभी की ओर से हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।आज दिनांक25/9/2025 को पटेल नगर जनपद मुजफ्फरनगर स्थित आदर्श रामलीला मैदान में भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक अपराध, मुजफ्फरनगर द्वारा रामलीला मंचन कार्यक्रम, नई मण्डी में उपस्थित जनसमूह को महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान पर किया जागरूक। कमेटी पदाधिकारीयों द्वारा पटका पहनाकर किया गया सम्मानित ।

मुजफ्फरनगर 25 सितंबर संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष व शिवसेना नेता मनोज सैनी के बारे में अपमानजनक वीडियो मीडिया में वायरल करने पर आज शिवसेना के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी सिटी श्री सत्यनारायण प्रजापति से मिलकर मानहानि व मानसिक प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज करने की मांग की

एसएसपी संजय कुमार वर्मा के निर्देशन पर व पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल चौबे के नेतृत्व में यातायात प्रभारी राकेश कुमार व टीएसआई मुकेश चंद शर्मा व टीएसआई तरुण कुमार लग्न मेहनत के साथ सड़कों पर चेकिंग अभियान चलाये हुए वाहनों पर जाति व धर्म सूचक शब्द लिखाकर चलने वालों के मुज़फ्फरनगर ट्रैफिक पुलिस काट रही चालान मुज़फ्फरनगर।

नवरात्रि के पावन पर्व पर संजय मिश्रा एवं पुत्र राघव मिश्रा एवं कुंज ने माता रानी की पूजा-अर्चना की तथा आप हम सभी भक्तों को माँ भगवती जगदम्बा की आराधना व उपासना के पावन पर्व शारदीय नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!मां से मेरी यही कामना है कि आप हम सभी के जीवन को सुख, स्वास्थ्य और सौभाग्य का आशीर्वाद प्रदान करें, जय माता दी!नवरात्र केवल उपवास या अनुष्ठान का अवसर नहीं, अपितु आत्मशक्ति के संचित का महापर्व है। आदिशक्ति दुर्गा के नवरूपों की आराधना से साधक अपने भीतर सुप्त सामर्थ्य को जाग्रत कर जड़ता का नाश करता है। यह काल आत्मशोधन का यज्ञ है, जिसमें उपवास संयम का प्रतीक है, जप-तप चित्त की एकाग्रता का साधन है और देवी-पूजन दिव्य ऊर्जा के आवाहन का माध्यम है। नवरात्र साधक को स्मरण कराता है कि श्रद्धा और साधना के दीप से आलोकित जीवन ही असुर प्रवृत्तियों का विनाश कर सकता है। अतः यह पर्व मनुष्य को दिव्यतेजस्विता से अभिसिंचित करता है।जय मां भवानी जय माता दी

श्रीमद भागवत कथा महोत्सव धर्मयात्रा महासंघ संकीर्तन मंडल विश्व हिंदू परिषद के तात्वाधान मे A to Z चौराहे पर स्थित बंधन पैलेस मे पावन पित्र पक्ष मे 14 सितम्बर से चल रही सप्त दिवसीय सनातन धर्म की अनमोल धरोहर श्रीमद भागवत कथा के विश्राम दिवस की पावन बेला मे कथा व्यास पूज्य श्री अभिषेक भाई जी द्वारा सभी भक्तों को मंगलमयी पतित पावनी श्री मद भागवत कथा का रसपान कराते हुए श्री कृष्ण सुदामा प्रेम चरित्र के अंतर्गत भगवान ने किस प्रकार अपने नेत्रों की जलधारा से सुदामा के चरणों को पखारा, उस दृश्य का इतना सुंदर वर्णन किया गया कि सभी भक्त भाव विभोर हो गए। बाहरवें स्कंध का वर्णन करते हुए किस प्रकार तक्षक ने राजा परीक्षित जी को डसा और वे शुकदेव जी के सानिध्य मे प्रभु के धाम को पधारे तथा भगवान श्री कृष्ण समस्त यदुवंशियों को मोक्ष प्रदान करते हुए बहेलिए के द्वारा बाण लगने से अपनी लोकलीला पूर्ण कर परम ज्योति के रूप मे श्रीमद् भागवत मे समाहित हो गए। और यही कारण है कि इस ग्रंथ को भागवत भगवान के नाम से पुकारा जाता है।कथा के माध्यम से यह संदेश भी दिया गया कि साधक को चाहिए कि सदैव साधु संतों का संग करता रहे क्यों कि जहां उनका संग तो परम हितकारी होता ही है, उनका क्रोध भी कल्याणकारी ही होता है। साथ ही साधक को ब्राह्मण के क्रोध से हमेशा बचना चाहिए क्योंकि उनके क्रोध करने से परमात्मा रूष्ट हो जाते हैं। व्यास जी द्वारा सभी को मंगलमय शुभकामनाओं के साथ आशीर्वाद प्रदान किया गया। व्यास पीठ पूजन के साथ कथा का विश्राम हुआ। कल हवन यज्ञ के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जाएगा सभी भक्तजन सादर आमंत्रित हैं।कथा विश्राम के उपरांत संचालक शिशुकांत गर्ग, एड., पी डी गौतम, द्वारा धर्मयात्रा महासंघ संकीर्तन मंडल विश्व हिंदू परिषद की और से व्यास पीठ को नमन करते हुए सभी भक्त श्रोताओं एवं सहयोगिजनों का हार्दिक आभार व्यक्त किया गया जिन्होंने अपनी निष्ठायुक्त भावपूर्ण मंगलमयी उपस्थिति से कथा अनुष्ठान को सफल बनाने मे भरपूर योगदान दिया।कथा को सफल बनाने मे मुख्य यजमान श्रीमती सुमन सिंघल जी, श्री राजेश सिंघल जी, श्री नरेश गोयल जी, श्री विनोद जलोत्रा जी, श्री प्रमोद अग्रवाल जी, श्री ओमवीर सिंह जी, श्री अशोक तायल जी, श्री मनीष जी, श्री प्रफुल्ल मेहरा जी , श्री अशोक गोयल जी, श्री सुनील कुमार गर्ग जी, श्री पवन तायल जी, श्री राज कुमार गर्ग जी, श्री दिवांशु गौड़ जी, श्री संजय गुप्ता जी, श्री सतीश कौशिक जी, श्री हरि वर्मा जी, श्री गोपीनाथ जी, श्रीमती रश्मि अग्रवाल जी, श्रीमती अर्चना शर्मा जी आदि का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ है। शिशुकांत गर्ग संरक्षक धर्मयात्रा महासंघ संकीर्तन मंडल

श्रीमद भागवत कथा महोत्सव धर्मयात्रा महासंघ संकीर्तन मंडल, विश्व हिंदू परिषद के तात्वाधान मे A to Z चौराहे पर स्थित बंधन पैलेस मे चल रही श्रीमद भागवत कथा के षष्ठम दिवस की पावन बेला मे कथा व्यास पूज्य श्री अभिषेक भाई जी ने सभी भक्तों को श्री कृष्ण स्वरूपा पतित पावनी श्री मद भागवत कथा का रसपान कराते हुए कहा भगवान को भक्त का यदि कुछ प्रिय है तो वो है उसका अहंकार इस लिए जब वो किसी का अपनाना चाहते हैं तो सबसे पहले उसके अभिमान का हरण करते हैं। आज की कथा मे व्यास पीठ से आह्वान किया गया कि यदि आप सनातन धर्म और संस्कृति को बचाना चाहते हो तो आपको संतति बढ़ाने का संकल्प लेना होगा अन्यथा वह दिन दूर नही जब आपके बच्चों का जीना भी दूभर हो जाएगा।

धर्म यात्रा महासंघ संकीर्तन मंडल विश्व हिंदू परिषद द्वारा लक्ष्मी नगर (मु नगर ) 15.9.2025 बंधन बैंकेट हॉल आदरणीय परम पूज्य श्री अभिषेक भाई जी के सानिध्य में बड़ी धूम धाम से किया गया। कथा का शुभ आरंभ सायं 4 बजे हुआ। धर्म यात्रा महासंघ के प्रांत संयोजक ओमवीर चौहान जी,मंत्री कपिल कपिलदेव अग्रवाल जी सुनील गर्ग जी, अशोक गोयल जी श्री कृष्ण गोपाल मित्तल जी श्री सुनील तायल जी श्री शलभ गुप्ता जीद्वारा किया गया।इस आयोजन में धर्म यात्रा महासंघ विश्व हिंदू परिषद के सभी सदस्यों शिशु कांत गर्ग, विनोद जालोत्र, रश्मि अग्रवाल,प्रमोद अग्रवाल,गोपीनाथ जी, पी डी गौतम जी,राम कुमार शर्मा,अजय सिसोदिया,राजेश जी अर्चना शर्मा,सतीश कौशिक,निशु जी,संजय गुप्ता,सतेंद्र चौधरी कथा के मुख्य यजमान सुमन सिंहल राजेश सिंहल का पूर्ण रूप से सहयोग रहा।कथा में जीव का उद्धार कैसे हो इस प्रसंग प्रकाश डाला गया। योगेन्द्र जी नीरज सिंघल जी प्रवीण धीमान, रवि जी संजय जी

मुजफ्फरनगर में किन्नर समाज का ऐतिहासिक फैसला नाजिम बाजी बनीं समाज की बुलंद आवाज़ आपसी विवाद का पटाक्षेप, कानूनी चेतावनी भी दी –पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का बड़ा संकल्प ऐतिहासिक बैठक, समाज में एक नई सुबह मुजफ्फरनगर, 13 सितम्बर।राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी की अगुवाई में शनिवार को मुजफ्फरनगर में किन्नर समाज की एक भव्य और ऐतिहासिक बैठक हुई। शहर और आसपास के इलाकों से सैकड़ों किन्नर इस बैठक में शामिल हुए। समाज के वरिष्ठ गुरुओं और मौजिज व्यक्तियों की मौजूदगी में वर्षों से चले आ रहे विवादों का पटाक्षेप कर दिया गयाबैठक का माहौल अनुशासित, लेकिन भावुक रहा जैसे ही यह घोषणा हुई कि दोनों पक्ष अब समझौते पर सहमत हैं और किसी के क्षेत्र में कोई दखलंदाजी नहीं होगी, बैठक स्थल तालियों और जयकारों से गूंज उठा सभी को यह फैसला मानना होगा, वरना कानूनी कार्रवाईनाजिम बाजी ने स्पष्ट कहा कि यह फैसला दोनों पक्षों की मौजूदगी और सहमति से कराया गया हैअब यदि कोई भी पक्ष इस फैसले का उल्लंघन करता है तो पूरे समाज की ओर से उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगीदोनों पक्षों से कहा गया है कि यदि पूर्व में कोई कानूनी कार्यवाही हुई है, तो उसे वापस लिया जाएएक-दूसरे को बदनाम करने या झूठे आरोप लगाने की परंपरा अब पूरी तरह बंद होगी आज का यह समझौता केवल विवाद खत्म करने का फैसला नहीं है, बल्कि यह हमारे समाज की एकता, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है। कोई भी इस फैसले को तोड़ेगा तो पूरे समाज की ओर से उसके खिलाफ कार्रवाई होगी नाजिम बाजी समाज की बुलंद आवाज़ बैठक में नाजिम बाजी की भूमिका निर्णायक रही। समाज के हर वर्ग ने उन्हें किन्नर समाज की बुलंद आवाज़ बताया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा मैं हमेशा किन्नर समाज की आवाज़ बनकर खड़ी रहूंगी चाहे बात हमारे आंतरिक मामलों की हो या समाजसेवा की, मैं हर कदम पर अपने समाज के साथ हूं आज का फैसला आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मिसाल है पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए इंसानियत की मिसालबैठक में नाजिम बाजी ने एक और महत्वपूर्ण घोषणा की। उन्होंने कहा पंजाब में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोग अकेले नहीं हैं, किन्नर समाज उनके साथ है हमने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं और आगे भी अपनी सामर्थ्य के अनुसार मदद करेंगे। जरूरत पड़ी तो हम अपनी संपत्ति और घर-बार तक बेचकर भी पंजाब के बाढ़ पीड़ितों की मदद करेंगे इस घोषणा के बाद बैठक स्थल पर मौजूद हर शख्स भावुक हो उठा। कई किन्नरों की आंखों से आंसू झलक पड़े। सबने एक स्वर में कहा कि मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं और पीड़ितों की मदद ही सच्ची इंसानियत है बैठक में उपस्थित वरिष्ठ गुरुओं और समाज के मौजिज व्यक्तियों ने इस फैसले को ऐतिहासिक बतायाप्रदेश अध्यक्ष संगीता वर्मा ने कहा आज का दिन हमारे समाज के लिए यादगार रहेगा। यह फैसला आने वाली पीढ़ियों को भी दिशा देगा मुस्कान किन्नर ने कहा हमने जो एकता दिखाई है, वह पूरे देश के लिए संदेश है कि मतभेद खत्म कर इंसानियत के लिए साथ खड़ा होना चाहिए राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी ने कहा आज से समाज में कोई विवाद नहीं रहेगा। हम सब मिलकर भाईचारे की राह पर चलेंगे इस ऐतिहासिक फैसले और पंजाब पीड़ितों की मदद के संकल्प ने समाज को नई पहचान दी है समाज में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हुआ है किन्नर समाज की गरिमा और साख और मजबूत हुई हैयह फैसला केवल मुजफ्फरनगर ही नहीं, पूरे देश के किन्नर समाज के लिए एकता और जिम्मेदारी की मिसाल हैमुजफ्फरनगर में हुई यह बैठक केवल विवादों के निपटारे की बैठक नहीं थी, बल्कि यह किन्नर समाज की ताकत, जिम्मेदारी और इंसानियत का अद्भुत उदाहरण भी है नाजिम बाजी ने जिस तरह समाज को दिशा दी और पंजाब बाढ़ पीड़ितों के लिए मदद का संकल्प लिया, वह इस बात का प्रमाण है कि किन्नर समाज केवल अपने अधिकारों की लड़ाई तक सीमित नहीं, बल्कि मानवता के लिए भी हमेशा सबसे आगे खड़ा है राष्ट्रीय किन्नर संघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष नाजिम बाजी जनता एवं किन्नर समाज की नजरों में बनी हीरो

मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, ने शुरू की सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाएं मुज़फ्फरनगर, सितम्बर 11, 2025: मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज. ने आज शहर में स्थित आनंद हॉस्पिटल में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी सेवाओं की शुरुआत की। यह कदम कैंसर मरीजों को शहर और आसपास के क्षेत्रों में ही विशेष इलाज उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर - डॉ. नितिन लीखा की उपस्थिति में की गई। वे हर माह के दूसरे गुरुवार को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक मरीजों के लिए प्राथमिक परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। इन सेवाओं की शुरुआत के साथ अस्पताल का उद्देश्य है कि कैंसर मरीजों को उनके घर के पास ही उन्नत और उच्च गुणवत्ता वाला सर्जिकल उपचार उपलब्ध हो सके, जिससे उन्हें समय पर और प्रभावी इलाज मिल पाए। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के सीनियर डायरेक्टर - डॉ. नितिन लीखा ने बताया कि “इन ओपीडी सेवाओं का मकसद कैंसर से जुड़े लक्षण जैसे शरीर में गांठ, निगलने में कठिनाई, बिना वजह वजन घटना और अन्य गंभीर स्थितियों के लिए समय पर परामर्श और उपचार उपलब्ध कराना है। यह मुज़फ्फरनगर की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए एक मूल्यवान योगदान है। अब शहर और आसपास के लोगों को प्राथमिक परामर्श या फॉलो-अप के लिए मेट्रो शहरों की यात्रा नहीं करनी पड़ेगी। नई सर्जिकल ऑन्कोलॉजी ओपीडी में विशेषज्ञ परामर्श, व्यक्तिगत उपचार योजना और फॉलो-अप सपोर्ट उपलब्ध होगा, जो आधुनिक सर्जिकल ऑन्कोलॉजी की नवीनतम तकनीकों पर आधारित है।” मुज़फ्फरनगर में इन ओपीडी सेवाओं की शुरुआत, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, पटपड़गंज, की इस प्रतिबद्धता को दर्शाती है कि वह विश्वस्तरीय कैंसर उपचार की पहुंच को और विस्तृत बना रहा है। मैक्स हॉस्पिटल, पटपड़गंज निरंतर नवाचार और उच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य और कल्याण को सुदृढ़ करने के लिए समर्पित है।

मुज़फ्फरनगर। नई मंडी थाना क्षेत्र में नए थाना प्रभारी (एसएचओ) ब्रजेश कुमार शर्मा के आगमन पर व्यापारी नेताओं संजय मिश्रा, सुखबीर सिंह, रवि शर्मा, रमन शर्मा एवं विनोद शर्मा ने मिलकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के शासनकाल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा के निर्देशन में बदमाशों पर निरंतर की जा रही कार्यवाही सराहनीय है। इससे व्यापारियों एवं आमजन में सुरक्षा की भावना और अधिक मजबूत हुई है।व्यापारियों ने आशा व्यक्त की कि इसी प्रकार पुलिस-प्रशासन और व्यापारियों के बीच सहयोग की परंपरा आगे भी बनी रहेगी।

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 38 वा श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें बुधवार आज श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर) निकट स्वीट कॉर्नर बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ हुई यात्रा का शुभारंभ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री कपिल देव अग्रवाल एवं समाजसेवी भीमसेन कंसल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी,एवं व्यापारी नेता संजय मितल ने विधिवत पूजन करके किया अन्य अतिथियों के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला,अरविंद बंसल मिर्च वाले,अरुण गर्ग पेपर वाले,अंकित गर्ग चावल वाले ,राजेंद्र गुप्ता,विशाल गर्ग ,संजीव अग्रवाल रहे शोभायात्रा नगर के मुख्यमार्गों से होते हुए टाउन हॉल पर समापन होगी। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वर्ण रथ पर बाबा श्याम भव्य फूलों के श्रृंगार में सवार होकर भक्तों को दर्शन दे रहे हे एवं यात्रा में तीन बैंड ,दो डीजे, आठ झांकी ढोल एवं नासिक ढोल पार्टी नगर वासियों का मन मोह रही है।सभी नगर वासियों बाबा श्याम का भव्य स्वागत किया नई मंडी में प्रियांशु बंसल (न्यू बंसल हैंडलूम) ने बाबा का बहुत जोरदार स्वागत करके शोभा यात्रा को ओर ज्यादा विशेष बना दिया बहुत सारे प्रेमियों ने यात्रा में विभिन्न प्रकार के खाने पीने,प्रसाद के स्टाल लगाए हुए थे प्रेमियों ने की कई स्थान पर आतिशबाजी भी की नगर की हृदयस्थली शिव चौक पर भी स्वागत का विशेष व्यवस्था था एवं आतिशबाजी हुई तत्पश्चात शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा जिसमें बिहार समस्तीपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा जी एवं दिल्ली से भजन गायक अनुराग मित्तल एवं साज के बेताज बादशाह नरेश पूनिया जी पधार रहे हैं जो बाबा को एवं बाबा के भक्तों को अपने भजनों से रिझाएंगे भजन संध्या में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा श्याम का भव्य दरबार होगा श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।

भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा मुज़फ्फरनगर के द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत किए जाने वाला छठा कार्यक्रम मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग नई मंडी में आयोजित की गई।

श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 38 वा श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें बुधवार 10 सितंबर 2025 को श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर) निकट स्वीट कॉर्नर बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ होकर गौशाला रोड से नंदी स्वीट्स पुरानी गुड मंडी रोड से जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार मेहता क्लब के बराबर से होते हुए वकील रोड ,चौड़ी गली से गौशाला रोड श्री राम हलवाई के आगे से होते हुए द्वारका पुरी रोड गांधी कॉलोनी मेन रोड लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगले चौराहे से मुड़कर गुरुद्वारे के आगे से रॉयल बुलेटिन के सामने से गांधी कॉलोनी रेलवे पुल होते हुए मदन स्वीट चौराहे से अंसारी रोड मोती महल सराफा बाजार भगत सिंह रोड शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर समापन होगी।

भा वि प नारायणी शाखा द्वारा मानव सेवा परमो धर्म कार्यक्रम द्वारा दिया गया सच्ची सेवा का सन्देश भारत विकास परिषद् नारायणी मुज़फ्फरनगर द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत षष्टम कार्यक्रम मानव सेवा परमोधर्म के रूप में आयोजित किया गया, जिसमें आशादीप मंदबुद्धि एवं मूक बघिर बाल प्रशिक्षण संस्थान में बच्चों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया तथा उनके साथ समय व्यतीत किया गया l“सेवा ही सच्चा धर्म है, और सेवा से ही समाज का उत्थान सम्भव है” इसी भावना के साथ यह कार्यक्रम नारायणी शाखा द्वारा आज सोमवार, 8 सितम्बर 2025 को आशादीप बाल प्रशिक्षण संस्थान, विष्णु विहार, जानसठ रोड, मुजफ्फरनगर में प्रातः 11:00 आयोजित किया गया lसंस्कृति सप्ताह के अंतर्गत भारत विकास परिषद् "नारायणी" शाखा द्वारा यह विशेष आयोजन समाज में सेवा, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों के प्रसार हेतु किया गया। इस अवसर पर समाज में सेवा-भावना जागृत करने और युवाओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न विचार प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में *मुख्य अतिथि* के रूप मेंश्री हर्षवर्द्धन जैन जी (प्रान्तीय मार्गदर्शक) श्री अचिन कंसल जी (प्रान्तीय प्रकल्प प्रभारी नेत्र चिकित्सा शिविर)श्री रोहताश कर्णवाल जी( प्रांतीय प्रकल्प संयोजक शय रोग सेवा)श्री संजीव कुमार जी (प्रान्तीय प्रकल्प संयोजक दिव्यांग सहायता एवम पूर्णवास) उपस्थित रहे l*कार्यक्रम संयोजक* श्रीमती अनु वर्मा एवंश्रीमती पारुल माहेश्वरी रही l अतिथियों एवं परिषद् सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया, कार्यक्रम संयोजको के द्वारा अतिथियों का पट्टका पहनाकर स्वागत किया गया! कार्यक्रम का संचालन शाखा संस्थापक सीए अतुल अग्रवाल द्वारा किया गया l उन्होंने कहा कि "मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी के माध्यम से समाज एवं राष्ट्र का सर्वांगीण विकास सम्भव है।" और नारायणी शाखा हमेशा ही इसकी ओर अग्रसर है l आए हुए सभी अतिथियों द्वारा सेवा-भावना पर आधारित प्रेरणादायी विचार-विमर्श रखे गए तथा इतना सुंदर सेवा कार्य आयोजित करने के लिए नारायणी शाखा को साधुवाद दिया गया l बच्चों द्वारा भी सेवा एवं संस्कृति पर आधारित बहुत सुंदर सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दी गई lसमाज upliftment और राष्ट्र निर्माण में भारत विकास परिषद् की भूमिका पर चर्चा भी की गयी lयह आयोजन सेवा और संस्कारों के मूल संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का एक सफल प्रयास रहा।कार्यक्रम में सभी बच्चों को खाने की सामग्री (गिफ्ट पैक )के रूप में वितरित की गई! जिसे उनका उत्साह और भी बढ़ गया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिव : श्रीमती पूजा मित्तल,कोषाध्यक्ष : अंजली गोयल,महिला सहभागिता : वर्षा गुप्ता,संस्कृति सप्ताह सयोंजिका-श्रीमती राशि गुप्ता, पूर्व एवं संस्थापक अध्यक्ष श्रीमती कनिका अग्रवाल, शाखा सदस्य श्रीमती पारुल महेश्वरी श्रीमती निधि कुच्छल के साथ साथ बहुत से सम्मानित सदस्यों उपस्थित रहे l अंत में शाखा सचिव द्वारा सभी का आभार प्रकट किया गया एवं प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधन का विशेष रूप से आभार प्रकट किया गया, प्रबंधन द्वारा भी नारायणी शाखा की टीम को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया l

मुजफ्फरनगर। ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट एवं न्यू मैक्स सिटी के एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसकी एक थीम थी एक पेड़ मां के नाम लगाया गया वही पार्टी के पदाधिकारी और सदस्य व्यापारी नेता सिटी के आयोजक अन्य साथीगण रहे मौजूद। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया आयोजन है।प्रदेशध्यक्ष कृष्ण गोपाल मित्तल जिलाध्यक्ष विक्की चावला के नेतृत्व में पूरी टीम ने किया सहयोग