संदेश

शाकुम्भरी मार्बल्स पर यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रिय कार्यक्रम मन की बात को सुना गया मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप पहुंचे

भारत को जानो" प्रतियोगिता : अध्यक्ष संजय मिश्रा भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा आज सनातन धर्म कन्या इंटर कॉलेज, गांधी कॉलोनी में "भारत को जानो प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया,

भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा मुजफ्फरनगर द्वारा संस्कृति सप्ताह का पंचम कार्यक्रम श्री गणपति महोत्सव में प्रथम पूजनीय गणेश जी की आरती 28 अगस्त 2025 दिन बृहस्पतिवार को बड़ी धर्मशाला नई मंडी में श्री सिद्धिविनायक गणेश जन्मोत्सव मंडल समिति के पंडाल में संपन्न हुआ,

*भा वि प नारायणी शाखा द्वारा किया गया निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन* भारत विकास परिषद की नारायणी मुजफ्फरनगर शाखा द्वारा आम जनमानस की सेवार्थ चलाए जा रहे हैं संस्कृति सप्ताह के चतुर्थ कार्य के अंतर्गत निशुल्क डेंटल कैंप का आयोजन राजवंश विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, हरीपुरम, कूकड़ा, मुजफ्फरनगर में किया गया l

श्री सिद्धिविनायक गणेश जन्मोत्सव समिति , जय माँ शक्ति मंदिर, पटेल नगर, नई मंडी, मुज़फ्फरनगर द्वारा भगवान गणेश जी की स्थापना एवं कलश यात्रा निकली गई

आज भारतीय कॉलोनी स्थित श्री गणेश धाम मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया।इस अवसर पर मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष श्री सुधीर सैनी जी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप जी, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला जी, पूर्व विधायक श्री अशोक कंसल जी, भीम सैन कंसल जी, पूर्व चेयरमैन अंजू अग्रवाल जी, संजय मित्तल जी सहित शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।पूरे मंदिर परिसर में भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल रहा।

यूपी के अंदर कार्य करने वाले युवाओं को न्यूनतम वेतन की मिलेगी गारंटी: सीएम योगी नियुक्ति देने वाली कंपनियों के अतिरिक्त चार्जेज वहन करेगी सरकार- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रोजगार महाकुंभ 2025 का शुभारंभ किया* *सीएम योगी ने कहा- इस रोजगार महाकुंभ में न सिर्फ नौकरियां मिलेंगी बल्कि नई टेक्नोलॉजी की मांग के अनुरूप ट्रेनिंग और कोर्स भी तय होंगे**- युवा अपार ऊर्जा का स्रोत है, सबसे अधिक युवा आबादी यूपी का सौभाग्य- सीएम**- किसी भी कर्मचारी का शोषण नहीं होगा, यूपी में हर युवा को रोजगार की गारंटी होगी- मुख्यमंत्री**- आज यूपी की प्रतिभा की मांग देश और दुनिया में हो रही है- सीएम योगी**- जिस प्रदेश में रोजगार के लिए पूरा गांव पलायन करता था आज वह रोजगार उपलब्ध- मुख्यमंत्री**- 96 लाख एमएसएमई यूनिट वाला देश का पहला राज्य है उत्तर प्रदेश- मुख्यमंत्री* *- 70 हजार से अधिक युवा सीएम युवा उद्यमी स्कीम से जुड़कर स्वयं के उद्यम स्थापित करना प्रारंभ किया है- मुख्यमंत्री**- एक जिला एक उत्पाद योजना ने परंपरागत उत्पादों को दी नई पहचान- मुख्यमंत्री**8 वर्षों में हुए सुनियोजित प्रयासों से 8.5 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- सीएम योगी**- विभिन्न स्वरोजगार परक कार्यक्रमों से कारीगरों और हस्तशिल्पियों को मिल रहा सम्मान**लखनऊ, 26 अगस्त।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में कार्य करने वाले प्रत्येक युवा को न्यूनतम वेतन की गारंटी दी जाएगी। कोई भी कंपनी या नियुक्ता कर्मचारी का शोषण नहीं कर पाएगा। नियुक्ति देने वाली कंपनियां अपने कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन सुनिश्चित करेंगी, जबकि इसके अतिरिक्त चार्जेज की जिम्मेदारी सरकार उठाएगी। मुख्यमंत्री ने साफ कहा कि यह व्यवस्था युवाओं को सम्मानजनक रोजगार, नौकरी की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करेगी।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय “रोजगार महाकुंभ 2025” का शुभारंभ किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन रहा है, जहां काम करने वाले हर युवा को न्यूनतम मजदूरी और न्यूनतम वेतन की गारंटी सुनिश्चित की जा रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं को अपार ऊर्जा का स्रोत बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी युवा आबादी इस राज्य के लिए सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की प्रतिभा की मांग देश-दुनिया में हो रही है, और जो प्रदेश कभी रोजगार के लिए पलायन का दंश झेलता था, आज वही रोजगार उपलब्ध करा रहा है।*पलायन से अवसर की ओर बदला उत्तर प्रदेश का परिदृश्य- सीएम*मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी पूरा-का-पूरा गांव रोजगार के लिए प्रदेश छोड़कर पलायन करता था, लेकिन आज वही उत्तर प्रदेश अपने भीतर ही रोजगार के अवसर उपलब्ध करा रहा है। यह परिवर्तन बीते 8 वर्षों में हुए सुनियोजित प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की प्रतिभा की मांग केवल देश में ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में हो रही है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मिशन रोजगार और विकसित भारत के संकल्प का हिस्सा है। हर युवा को उसकी योग्यता के अनुसार काम मिलना जरूरी है। जहां अवसर मिला, वहां इन युवाओं ने अपनी प्रतिभा और सामर्थ्य से लोहा मनवाया है*एक जिला एक उत्पाद योजना ने परंपरागत उत्पादों को दी नई पहचान- मुख्यमंत्री*मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में “एक जिला एक उत्पाद” (ODOP) योजना के जरिए परंपरागत उद्यमों को नई पहचान दी गई है। एमएसएमई सेक्टर में 96 लाख यूनिट पुनर्जीवित हुए हैं। कोरोना काल में जब 40 लाख से अधिक प्रवासी कामगार लौटे, तब इन्हीं एमएसएमई यूनिट्स ने 90 प्रतिशत को रोजगार दिया, और वे आज भी उसी व्यवस्था से जुड़े हैं।*एमएसएमई यूनिट्स को मिल रहा है 5 लाख का बीमा कवर- सीएम योगी*सीएम योगी ने बताया कि प्रदेश सरकार ने एमएसएमई यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन करवाने वाले उद्यमियों को 5 लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर उपलब्ध कराया है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक यूनिट 2 से 10 युवाओं को रोजगार दे रही है, तो लाखों-करोड़ों लोग प्रदेश में सम्मानजनक काम पा रहे हैं। यही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के सपने को साकार कर रहा है।*विभिन्न स्वरोजगार परक कार्यक्रमों से कारीगरों और हस्तशिल्पियों को मिल रहा सम्मान*लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनथ ने कहा कि परंपरागत कारीगरों और हस्तशिल्पियों को सम्मान देने के लिए “विश्वकर्मा श्रम सम्मान” और “पीएम विश्वकर्मा” योजनाएं लागू की गई हैं। बढ़ई, राजमिस्त्री, लोहार, सोनार, कुम्हार, मोची, नाई जैसे परंपरागत कामगारों को मुफ्त टूलकिट, सस्ता ऋण और ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके जरिए लाखों लोगों को रोजगार और सम्मान मिला है। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी 2025 को शुरू हुई “सीएम युवा उद्यमी स्कीम” के तहत 21 से 40 वर्ष तक के युवाओं को बिना गारंटी ब्याजमुक्त ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें किसी भी युवा की उसकी जाति उसका मत उसका मजहब उसका चेहरा देखकर के नहीं बल्कि उसकी रुचि के अनुसार उसे यह सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। अब तक 70,000 से अधिक युवाओं ने इस स्कीम से जुड़कर अपने उद्यम स्थापित किए हैं।*8.5 लाख युवाओं को मिली सरकारी नौकरी- सीएम योगी*सीएम योगी ने कहा कि बीते 8 वर्षों में पारदर्शिता के साथ 8.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसमें पुलिस विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, पीडब्ल्यूडी और विश्वविद्यालयों में भी बड़ी संख्या में नियुक्तियां हुई हैं। इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी नौकरी उपलब्ध करवाने वाला देश के अंदर सबसे बड़े राज्य के रूप में उत्तर प्रदेश की गिनती आती है।*यूपी निवेश और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में लिख रहा नया अध्याय*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के चलते प्रदेश निवेशकों की पहली पसंद बना है। पिछले 8 वर्षों में 33 से अधिक सेक्टोरियल पॉलिसी लागू की गईं। इन्वेस्ट यूपी पोर्टल, निवेश मित्र और सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के जरिए पारदर्शी व्यवस्था बनाई गई। परिणामस्वरूप 15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश जमीनी स्तर पर उतरे हैं और 60 लाख युवाओं को रोजगार मिला है।*युवाओं को नई टेक्नोलॉजी और विदेशी भाषाओं का दिया जा रहा प्रशिक्षण* मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्टार्टअप मिशन और स्किल डेवलपमेंट मिशन के जरिए युवाओं को नई तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, ड्रोन टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स और इंटरनेट ऑफ थिंग्स की ट्रेनिंग दी जा रही है। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों में नई लैब और कोर्स शुरू किए गए हैं। उन्होंने कहा कि विदेश जाने वाले युवाओं को भाषा प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जर्मनी जाने वालों को जर्मन भाषा, जापान जाने वालों को जापानी और अन्य देशों में जाने वालों को उनकी भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वहां पहुंचने के बाद युवाओं को प्रशिक्षण या भाषा की वजह से कठिनाई न झेलनी पड़े। साथ ही उन्होंने कहा कि हर टेक्नोलॉजी हमेशा एक जैसी नहीं रहती, वह समय के अनुरूप बदलती है हमें समाज के मांग के अनुरूप अपने आप को अपडेट करना होगा।*सीएम योगी ने श्रमिकों की सुरक्षा पर दिया विशेष जोर*मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रमिकों के हितों की रक्षा और उद्योगों की सुचारुता दोनों को ध्यान में रखते हुए श्रम कानूनों में सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी आउटसोर्सिंग कंपनी के माध्यम से श्रमिक का शोषण नहीं होने दिया जाएगा। श्रमिक का पूरा वेतन मिलना अनिवार्य होगा, जबकि अतिरिक्त चार्जेज सरकार अपने स्तर पर वहन करेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रोजगार महाकुंभ युवाओं और इंडस्ट्री को जोड़ने का मंच है। इससे न केवल नौकरियां मिलेंगी बल्कि नई टेक्नोलॉजी की मांग के अनुरूप ट्रेनिंग और कोर्स भी तय होंगे। उन्होंने कहा कि जब श्रमिक और अन्नदाता खुशहाल होंगे, तब ही देश और प्रदेश खुशहाल होगा। यह सुनिश्चित होते ही विकसित भारत और विकसित उत्तर प्रदेश को दुनिया की कोई ताकत नहीं रोक पाएगी।

Asp सम्भल अनुज चौधरी आज मुजफ्फरनगर पहुंचे और भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत से भी मुलाकात की

बुढ़ाना मोनू हत्याकांड मे आज विश्व हिन्दू परिषद लक्ष्मीनगर का प्रतिनिधि मण्डल मृतक मोनू के परिवार से मिला। परिवार को संगठन की ओर से यथा सम्भव साहयता का आश्वासन दिया। परिवार के लिए आदरणीय मुख्यमंत्री जी से मोनू मृतक की पत्नी के लिए एक नौकरी और माँ के लिए आर्थिक सहयोग की मांग की।

श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम के अवसर पर जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा पुलिस लाईन स्थित मन्दिर प्रांगण में हर्षाेल्लास से मनाया गया उत्सव, विभिन्न सांस्कृतिक कार्य़क्रमो का हुआ आयोजन, जनपदवासियो को दीं जन्माष्टमी की शुभकामनाएं।

हस्तिनापुर में पत्रकार पर हमले से गूंजा विरोध, संयुक्त पत्रकार महासभा का शक्ति प्रदर्शन जहां पत्रकार का पसीना गिरेगा, वहां मैं अपना खून बहा दूंगा सरताज अहमद मेरठ, हस्तिनापुर दैनिक भारत समाचार पत्र के संपादक एवं संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय संरक्षक रोहित दिलावर पर कुछ दबंग तत्वों द्वारा कार्यालय में घुसकर किए गए जानलेवा हमले ने पूरे पत्रकार समाज को हिला दिया

आज दिनांक 5 अगस्त 2025 को रेनबो बिहार स्थित पूर्व मंत्री स्वर्गीय श्री विद्या भूषण जी के आवास पर अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के मंडल अध्यक्ष हरीश भूषण जी के नेतृत्व में अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के पदाधिकारी एवं सैकड़ो सदस्यों के साथ श्री वीरू साहनी जी चेयरमैन मर्तसय विभाग उत्तर प्रदेश सरकार का फूल मालाओं से स्वागत किया गया सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने अंग वस्त्र पटका पहनाकर मंत्री जी का स्वागत और अभिनंदन किया संगठन के जिला अध्यक्ष कपिल गुप्ता एडवोकेट व जिला महामंत्री मनीष बंसल ने पगड़ी पहनाकर श्री वीरू साहनी जी को सम्मानित किया सैकड़ो कार्यकर्ताओं की गर्म जोशी को देखकर मंत्री जी भाव विभोर हो गए और उन्होंने भविष्य में संगठन के उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए किसी भी समस्या की त्वरित समाधान का भी आश्वासन दिया l अखिल भारतीय वैश्य महासंगठन के द्वारा हाल ही में पुरकाजी में बिजली विभाग की घोर लापरवाही के कारण काल का ग्रास बने व्यापारी लोकेश गोयल के परिवार के लिए एक सरकारी नौकरी व एक करोड रुपए की सहायता राशि के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम मांग पत्र भी वीरू साहनी जी को प्रेषित किया l स्वागत करने में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष हरीश भूषण, जिला अध्यक्ष कपिल गुप्ता एडवोकेट ,वरिष्ठ जिला महामंत्री हरीश गुप्ता, जिला महामंत्री मनीष बंसल ,जिला संगठन मंत्री लवी गोयल ,जिला मंत्री राहुल जैन ,जिला मंत्री रविंद्र तायल, संगठन के जिला संरक्षक शशि राज गुप्ता चरथावल वाले, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष विकास अग्रवाल ,संदीप अग्रवाल हरीश अग्रवाल ,हर्ष भूषण, पंकज गर्ग ,दीपांशु भूषण सहित भारतीय किसान यूनियन भानू के सैकड़ो कार्यकर्ता गण एवं संयुक्त पत्रकार महासभा के वरिष्ठ सचिव सतीश कौशिक, शेखर टंडन व आदेश कुमार सहित सैकड़ो कार्यकर्ता बंधु एवं मीडिया कर्मी उपस्थित रहे

खाद्‍य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर आम जनमानस को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य/पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन मुजफ्फरनगर की टीम द्वारा जनपद के विभिन्न मिष्ठानो से जांच हेतु नमूने एकत्रित किये गये।

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन रजि द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने हेतु चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप एवं ई ओ नगर पालिका प्रज्ञा सिंह को किया सम्मानित

विश्व हिंदू महासंघ मुज़फ्फरनगर जिलाध्यक्ष राजेश शर्मा ने की अपनी जिला कार्यकारिणी घोषित