संदेश

मुख्यमंत्री जी ने जनपद मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया* *सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना की व्यक्त**मुख्यमंत्री जी ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश**मुख्यमंत्री जी ने घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश**लखनऊ: 30 जून, 2025*मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद मुजफ्फरनगर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री जी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री जी ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर लंबे समय से बंद पड़ा अहिल्याबाई चौक फव्वारा फिर से हुआ प्रारंभ

दानवीर भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष में अखिल भारतीय वैश्य महा संगठन की मुजफ्फरनगर इकाई के द्वारा वृक्षारोपण के सुंदर एवं सफल कार्यक्रम का आयोजन किया गया lअखिल भारतीय वैश्य महासंगठन की टीम ने विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया l इस अवसर पर मुख्य रूप से हरीश भूषण ,कपिल गुप्ता एडवोकेट, विक्की बंसल ,राहुल जैन, अर्चित सिंगल ,शिवम तायल एडवोकेट, मनीष बंसल एवं हर्ष भूषण सहित संगठन के कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे l

जलभराव की समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, दिए तत्काल समाधान के निर्देशआज गांधी कॉलोनी में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उपस्थित रहकर त्वरित सफाई कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।अध्यक्ष जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु स्थायी समाधान की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।निरीक्षण के समय नगर पालिका के सभासदगण, अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

SDM निकिता शर्मा प्रकरण में आज समाज के सम्मानित व वरिष्ठ जनों के साथ कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मुलाक़ात कर ब्राह्मण समाज में व्याप्त रोष से अवगत कराया गया।मंत्री जी द्वारा आश्वासन दिया गया कि इस प्रकरण का सकारात्मक रूप से पटाक्षेप किया जायेगा।भूमि कब्जाने के मामलों की निष्पक्ष जांच कराइए मंत्री जी, पुरकाजी क्षेत्र के बहुत से भूमाफिया और उनको संरक्षण देने वाले राजनेताओं के चेहरे सामने आ जाएंगे।अनुपम शर्मा जिला महा सचिव भारतीय किसान यूनियन (टिकैत)

मुजफ्फरनगर 28 जून 2025 शिव सेना प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर अनिल सिंह के निर्देश पर प्रदेश महासचिव व पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र तोमर ने मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा को जिला अध्यक्ष पद से हटा दिया गया है प्रदेश महासचिव डॉक्टर योगेंद्र शर्मा व मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने बताया कि बिट्टू सिखेड़ा द्वारा काफी समय से संघटन के प्रति उदासीनता के चलते उक्त कार्यवाही की गई है ओर बिट्टू सिखेड़ा द्वारा भंग की गई सभी नियुक्ति अपने पद पर कार्य करती रहेंगी/ युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा सहित सभी पदाधिकारी अपने पदों पर कार्य करते रहेंगे युवा जिला अध्यक्ष शैंकी शर्मा द्वारा 30 जून दिन सोमवार को होने जा रहे हिंदू युवा सम्मेलन को शिव सेना सहित अनेक संगठनों का पूर्ण सहयोग रहेगा वही मंडल अध्यक्ष लोकेश सैनी ने शिवसेना के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियो को कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया/

भारत विकास परिषद समृद्धि मुज़फ्फरनगर द्वारा डॉ सूरज प्रकाश जी की जयंती पर दिनांक-27-6-2025 को कार्यक्रम आयोजित किया । *डॉ. सूरज प्रकाश जी भारत विकास परिषद के संस्थापक महासचिव और वास्तुकार* थे। उन्होंने एक ऐसा दीया जलाया जिससे कई और दीये जले और उसे आने वाली पीढ़ियों को सौंप दिया, ताकि हम दीये जलाते रहें जब तक कि पूरा देश और दुनिया उनकी सदा चमकती हुई रोशनी से जगमगा न उठे। आज डॉ सूरज प्रकाश जी के जन्मोत्सव के अवसर पर भारत विकास परिषद समृद्धि मुजफ्फरनगर के सदस्यों द्वारा जितेंद्र ट्रेडर्स कोर्ट रोड पर एकत्रित होकर हर्षोल्लास से डॉ सूरज प्रकाश जी की जयंती मनाई। इस अवसर पर समृद्धि शाखा के सदस्य और *प्रांतीय महासचिव श्री अरुण खंडेलवाल जी* और *शाखा संरक्षक विनोद संगल जी* एव सभी सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से डॉ सूरज प्रकाश जी के चित्र पर माल्यार्पण एव दीपप्रज्वलन करा गया। *प्रांतीय महासचिव श्री अरुण खंडेलवाल जी* द्वारा *डॉ सूरज प्रकाश जी के जीवन पर प्रकाश डाला गया*। उन्होंने कहाडॉ सूरज प्रकाश जी एक दूरदर्शी चिंतक, समाज के कुशल शिल्पी और राष्ट्रनिष्ठ सेवक थे। उनका जीवन सेवा, संगठन और संस्कार की त्रिवेणी था। भारत विकास परिषद की स्थापना कर उन्होंने राष्ट्र निर्माण को जागरूक नागरिकों की शक्ति से जोड़ा। भारतीय संस्कृति, शिक्षा और स्वदेशी चेतना को केंद्र में रखकर उन्होंने नवनिर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। आज उनका आदर्श और कार्य हमें प्रेरित करते हैं कि हम भी अपने कर्म और विचारों से भारत माता की सेवा करें। यह जयंती उनके स्वप्नों को साकार करने का संकल्प दिवस बने, इसके बाद सभी सदस्यों ने डॉ सूरज प्रकाश जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करी।आज शाखा के लिए एक गौरवमय पल भी हैं आज भारत विकास परिषद के संस्थापक के साथ ही हमारी शाखा भारत विकास परिषद समृद्धि के संरक्षक विनोद संगल जी का भी जन्मदिन है सभी सदस्यों द्वारा उनके प्रतिष्ठान पर एकत्रित होकर उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई विनोद संगल जी द्वारा सदस्यों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था करी। इस अवसर पुरुष सदस्यों से विनोद संगल, नवीन सिंघल,अरुण खेण्डलवाल,सतांशु अग्रवाल,आशीष अग्रवाल,अमर माहेश्वरी,गौरव अग्रवाल, विवेक वर्मा,अचिन अग्रवाल,शरद ऐरन, अजय गुप्ता,पंकज बंसल उपस्थित रहे। महिला शक्ति से रुचि गुप्ता,ऋचा गुप्ता,डॉ पारुल जैन,स्वीटी बंसल उपस्थित रही।अंत में शाखा सचिव शरद ऐरन द्वारा सभी सदस्यों का आभार प्रकट किया गया।*अध्यक्ष-राजेश मित्तल**सचिव-शरद ऐरन**कोषाध्यक्ष-अतुल ऐरन**महिला सहभागिता-रुचि गुप्ता*

*लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर "उन्नति" ने किया सम्मान समारोह का आयोजन*लायंस क्लब मुज़फ्फरनगर "उन्नति" द्वारा अपने सदस्यों के उल्लेखनीय सेवा कार्यों एवं नियमित बैठकों के सफल संचालन के उपलक्ष्य में एक भव्य अवार्ड नाइट का आयोजन भोपा बायपास स्थित संगम होटल में किया गया। इस अवसर पर क्लब के सक्रिय सदस्यों को समाज सेवा में उनके निरंतर योगदान हेतु ट्राफी एवं अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।क्लब अध्यक्ष लायन सीए मनीष बंसल एवं सचिव लायन अमित मित्तल ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें उपहार एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किए। समारोह में स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान अभियान, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा सहयोग और जरूरतमंदों को सहायता जैसे विभिन्न सामाजिक कार्यों की उपलब्धियों को भी रेखांकित किया गया।कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन मनीष बंसल ने अपने उद्बोधन में कहा, "समाज सेवा लायंस क्लब की पहचान है। यह कार्य केवल दायित्व नहीं, अपितु हमारा आत्मिक कर्तव्य भी है।"क्लब के मीडिया चेयरमैन एवं डिप्टी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन अनिल कंसल ने जानकारी दी कि इस समारोह में डिस्ट्रिक्ट कैबिनेट सेक्रेटरी अजय अग्रवाल, डि. GLT कोऑर्डिनेटर रीना अग्रवाल, रीजन चेयरपर्सन अतुल ऐरन समेत कई गणमान्य सदस्य अपने परिवार सहित उपस्थित रहे।प्रमुख सदस्यों में लायन निखिल मित्तल, लायन अमित गर्ग,लायन पंकज अग्रवाल, लायन मनीष जैन, लायन सचिन गोयल, लायन मुकुल गोयल, लायन राजेश मित्तल, लायन महेश जिंदल,लायन हिमांशु गुप्ता, लायन विशाल अग्रवाल,लायन कपिल गर्ग, लायन आकाश अग्रवाल, लायन शिशिर संगल, लायन लायन डॉ. प्रवेश कुमार एवं लायन नितिन गोयल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। कार्यक्रम में क्लब सदस्यों के परिवारजनों, विशेषकर बच्चों एवं मातृशक्ति ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाई।समारोह का समापन सामूहिक रात्रिभोज के साथ हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी संवाद व आनंद का अनुभव किया।

*अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन**- भव्य श्रीराम मंदिर में अबतक देश के करोड़ों भक्तों ने नवाया शीश* *- करीब साढ़े चार लाख वीआईपी भी टेक चुके हैं मत्था* *- बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियों ने भी दर्शन कर खुद को किया धन्य**- देश के सभी राज्यों के राज्यपाल के अलावा कई मुख्यमंत्री कर चुके हैं रामलला के दर्शन-पूजन**- डबल इंजन की सरकार में आम श्रद्धालुओं को भी सुलभ हो रहा प्रभु श्रीराम का दर्शन**- मुख्यमंत्री अक्सर देते हैं निर्देश, नहीं होनी चाहिए श्रद्धालुओं को परेशानी**अयोध्या, 27 जून।* अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद देश-विदेश में बैठे श्रद्धालुओं की आस्था उमड़ पड़ी है। दिव्य-भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद अब तक करीब साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन-पूजन कर चुके हैं। ऐसा नहीं है की यहां आने वालों में सिर्फ आम आदमी ही शामिल है। माननीयों का भी यहां अक्सर तांता लगा रहता है। अब तक साढ़े चार लाख के करीब वीआईपी अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन पूजन कर चुके हैं। इनमें केंद्रीय मंत्री व राज्यों के गवर्नर या फिर मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। फिल्म, व्यापार व खेल जगत की हस्तियों का आना-जाना भी लगा रहता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट निर्देश दे रखा है कि किसी को भी दर्शन में परेशानी नहीं होनी चाहिए।भव्य मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद देश-दुनिया मे अयोध्या एक बड़ी धार्मिक नगरी के रूप में उभरी है। अयोध्या के सफर को आसान बनाने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से कनेक्टिविटी को सुलभ बनाया गया है। 22 जनवरी 2024 को भव्य मंदिर में रामलला को विराजमान कराया गया था। मंदिर के लोकार्पण के वक्त ही देश-दुनिया के तमाम नामचीन लोग पहुंचे थे। उसके बाद से वीआईपी के आने का सिलसिला बढ़ता ही गया। देश के लगभग सभी राज्यों के राज्यपाल व मुख्यमंत्री यहां पहुंच चुके हैं। यही नहीं कई राज्यपाल तो दो-दो बार आकर परिवार के साथ दर्शन कर चुके हैं।*बॉलीवुड व क्रिकेट जगत की हस्तियों का लगा रहता है आना-जाना*राम मंदिर के उद्घाटन के वक्त बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन से लेकर क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर जैसी हस्तियां अयोधया पहुंची थी। उसके बाद से नामचीनो के आने का क्रम जारी है। हाल ही में गोविंदा, अनुष्का शर्मा व विराट कोहली भी राम मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे।*सभी को सुरक्षा मानकों के हिसाब से कराया जा रहा दर्शन: मण्डलायुक्त*मण्डलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि लगभग अब तक साढ़े पांच करोड़ श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। अयोध्या पहुंचने वालों में सर्वाधिक तीर्थ यात्री शामिल है। हमारी कोशिश रहती है कि सभी को सुरक्षा मानकों के अनुसार दर्शन कराया जाए। वीआईपी की संख्या भी कम नहीं है। अब तो प्रथम तल पर राजाराम भी विराजमान हो गए हैं। यह निश्चित है कि आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की संख्या और बढ़ जाये।*एलन मस्क के पिता भी कर चुके दर्शन*हाल ही में सोशल मीडिया एक्स के मालिक एलन मस्क के पिता और उनकी बहन अयोध्या पहुंचे थे। मस्क के पिता एरल मस्क ने कहा था कि अयोध्या का अनुभव बहुत अच्छा रहा। वह रामलला का दर्शन करने के लिए भारतीय वेशभूषा में पहुंचे थे।*डबल इंजन की सरकार में सभी को मिल रहा सुलभ दर्शन*राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद ऐसा नहीं है कि यहां वीआईपी ही अच्छे से दर्शन कर पा रहे हैं। यहाँ आम हो या खास सभी को सुलभ दर्शन प्राप्त हो रहा है। इसके लिए आनलाइन पास की भी व्यवस्था की गई है।*बन रहा आधुनिक वीआईपी गेस्ट हाउस*अयोध्या में वीआईपी की बढ़ती संख्या व सुरक्षा को देखते हुए योगी सरकार यहां पर एक अत्याधुनिक वीआईपी गेस्ट हाउस का निर्माण करा रही है। करोड़ों की लागत से तैयार होने वाले गेस्ट हाउस को पांच ब्लॉक में बांटा गया है, जिसमें प्रधानमंत्री समेत अन्य जनप्रतिनिधियों के ठहरने के इंतजाम होंगे।

*आरएलडी की महानगर कार्यकारिणी का हुआ गठन।*मुजफ्फरनगर : राष्ट्रीय लोकदल के जिला कार्यालय सर्कुलर रोड पर आज महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष संदीप मलिक और संचालन पूर्व छात्र संघ जिला अध्यक्ष विदित मलिक द्वारा किया गया । मुजफ्फरनगर के राष्ट्रीय लोकदल कार्यालय पर महानगर कार्यकारिणी की इकाई की घोषणा आधिकारिक रूप से की गई कार्यक्रम में बोलते हुए प्रदेश महासचिव ओम दत्त शर्मा ने बताया कि वह चौधरी चरण सिंह जी की नीतियों से बहुत प्रभावित हैं और सदैव ही उनके नक्शे कदम पर चल कर कार्य करते रहेंगे । कार्यक्रम में आगे बोलते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा नगर की कार्यकारिणी से उन्हें बहुत अधिक अपेक्षाएं हैं और जल्द ही एक सक्रिय सदस्यता अभियान नगर में चलाया जाएगा अभी कुछ दिन पहले ही राष्ट्रीय लोकदल ने अपने महानगर अध्यक्ष राहुल कुमार शर्मा का नाम घोषित किया था। और आज उनकी पूरी कार्यकारिणी की आधिकारिक रूप से पुष्टि की गई ।

*माननीय जिला न्यायधीश, जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा किया गया जिला कारागार का निरीक्षण। बैरकों, रसोईघर, सुरक्षा उपकरणों आदि को किया चेक, बंदियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की ली जानकारी तथा सम्बन्धित को दिये आवश्यक दिशा-निर्देश।*अवगत कराना है कि आज दिनांक 27.06.2025 को मा0 जिला न्यायधीश श्री संतोष राय, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा जिला कारागार का निरीक्षण किया गया। अधिकारीगण द्वारा निरीक्षण के दौरान जिला कारागार में पुरुष व महिला बैरकों, रसोईघर का निरीक्षण करते हुए विशेष सफाई एवं बंदियों को मेन्यू के हिसाब से गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित को दिये गये। इसके पश्चात अधिकारीगण द्वारा पुरुष व महिला बंदियों से जेल में मिलने वाली सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी ली। तत्पश्चात कारागार परिसर व कार्यालय का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव व मुलाकाती रजिस्टर का अवलोकन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि से जिला कारागार में लगी जैमर प्रणाली व सीसीटीवी कैमरों को भी चेक किया गया। इसके उपरान्त कारागार परिसर में स्थित अस्पताल का निरीक्षण करते हुए दवाईयों की उपलब्धता व ओपीडी आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा निर्देशित किया गया कि मरीजों के इलाज में किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरती जाये। अधिकारीगण द्वारा जिला कारागार अधीक्षक को निर्देश दिये कि शासन की मंशा के अनुरूप जेल में बंदियों को मिलने वाली सारी सुविधाएं अवश्य उपलब्ध कराएं, शातिर बंदियों पर कडी निगरानी रखे, जेल परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री ना जाने पाये, साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये। अंत में महोदय द्वारा जिला कारागार में तैनात पुलिस बल को डयूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

अवगत कराना है पुलिस विभाग में आधुनिकरण व अपराध नियंत्रण हेतु शासन द्वारा विभाग को अत्य़ाधुनिक हथियार प्रदान किये जा रहे हैं। इसी क्रम में शासन द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर को 44 नये अत्याधुनिक 09 MM पिस्टल उपलब्ध कराये गयें हैं। आज दिनांक 27.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन में शासन से प्राप्त नवीन 09 MM पिस्टलों का निरीक्षण किया गया। ये नये पिस्टल हल्के तथा संचालन में काफी आसान हैं तथा अपराधियों व असामाजिक तत्वों से निपटने में पुलिस को और अधिक प्रभावी बनाएंगी। महोदय द्वारा प्रतिसार निरीक्षक को इन नवीन पिस्टलों के बेहतर रखरखाव व अधिकारी कर्मचारीगणों के इनके संचालन का प्रशिक्षण अभ्यास कराने हेतु निर्देशित किया गया।

*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरनगर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड की ली गयी सलामी, अनुशासन व एकरूपता बनाये रखने के लिए टोलीवार करवायी गयी ड्रिल, शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु कराया गया अभ्यास।**रिजर्व पुलिस लाइन स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा- निर्देश।*अवगत कराना है कि आज दिनांक 27.06.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मुजफ्फरनगर में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी लाइन श्री राजू कुमार साव द्वारा किया गया। तत्पश्चात महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों को शारीरिक व मानसिक रुप से फिट रहने हेतु परेड ग्राउण्ड में दौड़ लगवाई गयी साथ ही टोलीवार पुलिसकर्मियों का टर्न आउट चैक करते हुए शस्त्रों के संचालन एवं उचित रख-रखाव हेतु अभ्यास करवाते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। परेड के पश्चात महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों के खाने- पीने की व्यवस्था के लिए संचालित भोजनालय का निरीक्षण किया गया जिसमें भोजनालय की साफ-सफाई संतोषजनक मिली। महोदय द्वारा भोजनालय में स्थित भंडार-गृह का भी निरीक्षण किया गया। महोदय द्वारा पुलिसकर्मियों को मेन्यू के अनुसार प्रतिदिन गुणवत्तापूर्ण भोजन देने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। इसके उपरान्त महोदय द्वारा पुलिस लाईन स्थित बैरकों का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा बैरक में रहने वाले पुलिसकर्मियों से कुशलता लेते हुए उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी की गयी तथा उनके त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया साथ ही बैरक में निवास कर रहे पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया कि बैरक व आस-पास साफ-सफाई रखे। तत्पश्चात महोदय द्वारा मोटर परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया जिसमें महोदय द्वारा वाहनों के रखरखाव, साफ-सफाई तथा रजिस्टरों का निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा पुलिस कैफे का निरीक्षण किया गया तथा कैफे में बनने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च-कोटि की रखने हेतु निर्देशित किया गया साथी ही पुलिस लाइन स्थित लाइब्रेरी, कैन्टीन का निरीक्षण भी किया गया। इसके साथ ही महोदय द्वारा डायल -112 पीआरवी वाहनों का निरीक्षण किया गया तथा वाहनों पर प्राथमिक चिकित्सा सहायता किट व अन्य उपरकरणों की स्थिति को चेक किया गया, घटनास्थल/क्राइम सीन को सुरक्षित रखने आदि आवश्यक दिशा-निर्देशों से अवगत कराया गया। अन्त में महोदय द्वारा सभी शाखाओं के रजिस्टर व अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा अधिकारी/कर्मचारीगण का अर्दली रूम कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्रीमती इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी लाईन श्री राजू कुमार साव, प्रतिसार निरीक्षक श्री ऊदल सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहा

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई* संपन् स्वतंत्रता सेनानी एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के ऊपर रखे जाए नाम । मुजफ्फरनगर 24 जून, 2025 जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला वृक्षारोपण समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक विकास भवन के सभागार में आयोजित हुई।जिला वृक्षारोपण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण जन अभियान-2025 के अन्तर्गत समस्त विभागाध्यक्ष को आवंटित लक्ष्य के सापेक्ष गड्ढ़ा खुदान की सूचना प्रभागीय कार्यालय, मुजफ्फरनगर में उपलब्ध कराने हेतु निर्देश दिया गया।जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि बड़े वृक्षारोपण स्थलों को स्मृति वन के रूप में विकसित किया जाए तथा उनके नाम स्वतंत्रता सेनानी एवं स्थानीय प्रबुद्ध लोगों के ऊपर रखे जाएंगे। जिला पर्यावरण समिति के कार्यों की समीक्षा के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन नियम,के अनुपालन के अन्तर्गत एम0आर0एफ0 सेन्टर निर्माण हेतु भूमि प्रबन्धन, साथ ही स्थानीय निकाय के विभिन्न क्षेत्रों से जनित नगरीय ठोस अपशिष्ट के एकत्रण तथा अन्तिम निस्तारण तक परिवहन किये जाने हेतु सेकेण्ड्री स्टोरेज फैसेलिटीज एवं उसकी कम्पोस्टिंग/आर0डी0एफ0, लिगेसी वेस्ट की स्थिति पर चर्चा की गयी।जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान शहरी क्षेत्रों से आनेे वाले नालों/ड्रेन्स के चिन्हीकरण की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेन्ट सन्यन्त्रों की स्थापना किये जाने की स्थिति पर संबंधित अधिकारियों के साथ चर्चा की गई तथ जिलाधिकारी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण,,नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी विभाग श्री कन्हैया पटेल, एसडीएम खतौली संजय सिंह एसडीएम जानसठ जयेंद्र सिंह एसडीएम बुढ़ाना राजकुमार भारती एसडीएम अपूर्वा यादव प्रदूषण अधिकारी गीतेश सिंह जल निगम एक्शन ग्रामीण संजय कुमार डीपीआरओ रेणु श्रीवास्तव खाद्यान्न अधिकारी अर्चना सिंह, उपनिदेशक कृषि श्री प्रमोद कुमार सिरोही, उपयुक्त उद्योग जैस्मिन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संदीप कुमार, कृषि जिला अधिकारी राहुल तेवतिया तहसीलदार खतौली सतीशचंद बघेल खंड विकास अधिकारी गण आदि अधिकारी मौजूद रहे।

सराहनीय कार्य जनपद मुजफ्फरनगर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग का सफल अनावरण, पत्नी ने की थी अपने पति की हत्या, अभियुक्ता गिरफ्तार।कब्जे/निशादेही से हत्या मे प्रयुक्त एक दुप्पटा, एक नशे की गोली का पत्ता व एक गिलास जिसमे नशे की गोलियां मृतक को दी गयी बरामद।श्रीमान अपर पुलिस महानिदेशक महोदय “मेरठ जोन मेरठ” एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय “सहारनपुर परिक्षेत्र सहारनपुर” के निर्देशन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण में पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, क्षेत्राधिकारी नगर एवं थाना प्रभारी कोतवाली नगर के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा की गयी कार्यवाही।

शुकतीर्थ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को शुकतीर्थ में स्वामी भिक्षुकदास जी महाराज और समनदास जी महाराज की 65वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

P_10 सम्राट शाखा द्वारा टी बी ग्रस्त रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार जिला अस्पताल क्षय रोग विभाग मु नगर में आज भा विप मु नगर सम्राट शाखा द्वारा विगत वर्षों की भांति सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत टी बी ग्रस्त रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली का वितरण मुख्य अतिथि डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता जी (क्षय रोग अधिकारी) द्वारा किया गया।

P_8 भारत विकास परिषद मैन शाखा द्वारा किया गया गौ सेवा कार्यक्रम भारत विकास परिषद् मेन शाखा गौ सेवा में आज प्रातः नवीन मन्डी स्थल पर नंदी गौ सेवा ट्रीटमेंट स्थल पर परिषद् परिवार है करीबन पैंतालीस सदस्यों ने भाग लिया

आज दिनांक 10 जून को रोटरी क्लब मुज़फ्फर नगर मिडटाउन द्वारा, कंपोजिट विद्यालय ग्राम चांदपुर में एक कंप्यूटर लैब का लोकार्पण किया गया, जिसके लिए ग्राम प्रधान सुनील कुमार जी ने क्लब सदस्य भाजपा नेत्री ममता अग्रवाल जी एवं विपुल भटनागर जी से आग्रह किया था, इस आग्रह पर क्लब सदस्यों ने मिल कर विद्यालय में एक कंप्यूटर लैब लगवाई, जिस से वहां पढने वाले बच्चो एवं अध्यापिकाओ को कंप्यूटर का ज्ञान प्राप्त हो सके,

व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल ने चतुर्थ स्थापना दिवस पर सो यूनिट रक्तदान कर मनाया कीर्तिमान

आज मेरठ रोड स्थित कमला नेहरू वाटिका में नगर पालिका अध्यक्षा द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। जिसमें साथ में मेम्बर मनोज वर्मा जी, मोहित मलिक जी उपस्थित रहे।

P-3 जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा ईद पर्व के दृष्टिगत जनपद में भ्रमण

मुजफ्फरनगर में भारत विकास परिषद एन सी आर 1 के क्षेत्रीय अध्यक्ष आदरणीय तरुण शर्मा जी का प्रवास कार्यक्रम आयोजित

P-1भारत विकास परिषद दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर के द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर एक गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता