जलभराव की समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, दिए तत्काल समाधान के निर्देशआज गांधी कॉलोनी में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उपस्थित रहकर त्वरित सफाई कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।अध्यक्ष जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु स्थायी समाधान की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।निरीक्षण के समय नगर पालिका के सभासदगण, अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

जलभराव की समस्या पर नगर पालिका अध्यक्ष का औचक निरीक्षण, दिए तत्काल समाधान के निर्देश

आज गांधी कॉलोनी में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्पन्न जलभराव की स्थिति को देखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप जी ने क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही उपस्थित रहकर त्वरित सफाई कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष जी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनता को जलभराव जैसी समस्याओं से राहत दिलाना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु स्थायी समाधान की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाने को कहा।

निरीक्षण के समय नगर पालिका के सभासदगण, अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ