गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम द्वारा सम्मानित हुए प्रतिभाशाली छात्र एवं आचार्यमुजफ्फरनगर, 4 सितंबर 2025भारत विकास परिषद “संकल्प” मुजफ्फरनगर द्वारा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ, जिसमें परिषद के सचिव श्री अवनीश गोयल जी, संरक्षक श्री विष्णु स्वरूप जी, कोषाध्यक्ष श्री अरुण राजवंशी जी, महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति गोयल जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा जी उपस्थित रहे।विद्वत परिषद प्रमुख श्रीमती रितु गोयल जी ने अतिथियों का परिचय कराया एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालन का दायित्व श्रीमती दुर्गेश नंदिनी जी ने सफलतापूर्वक निभाया।इस अवसर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया – • हाई स्कूल स्तर पर दिव्यांशी यादव (जिले में प्रथम स्थान) एवं राधिका चौहान (जिले में द्वितीय स्थान) • इंटरमीडिएट स्तर पर विद्यालय की वरुणा (प्रथम स्थान) एवं तनु रानी (द्वितीय स्थान)साथ ही आदरणीय शिक्षिकाओं एवं आचार्यों – श्रीमती अनीता गुप्ता, श्री मनोज जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में डॉ. वंदना शर्मा ने भारत विकास परिषद “संकल्प” के समस्त पदाधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम द्वारा सम्मानित हुए प्रतिभाशाली छात्र एवं आचार्य

मुजफ्फरनगर, 4 सितंबर 2025
भारत विकास परिषद “संकल्प” मुजफ्फरनगर द्वारा भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, नई मंडी मुजफ्फरनगर में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन से हुआ, जिसमें परिषद के सचिव श्री अवनीश गोयल जी, संरक्षक श्री विष्णु स्वरूप जी, कोषाध्यक्ष श्री अरुण राजवंशी जी, महिला संयोजिका श्रीमती प्रीति गोयल जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा जी उपस्थित रहे।

विद्वत परिषद प्रमुख श्रीमती रितु गोयल जी ने अतिथियों का परिचय कराया एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया। मंच संचालन का दायित्व श्रीमती दुर्गेश नंदिनी जी ने सफलतापूर्वक निभाया।

इस अवसर पर शैक्षणिक क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि प्राप्त करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया गया –
• हाई स्कूल स्तर पर दिव्यांशी यादव (जिले में प्रथम स्थान) एवं राधिका चौहान (जिले में द्वितीय स्थान)
• इंटरमीडिएट स्तर पर विद्यालय की वरुणा (प्रथम स्थान) एवं तनु रानी (द्वितीय स्थान)

साथ ही आदरणीय शिक्षिकाओं एवं आचार्यों – श्रीमती अनीता गुप्ता, श्री मनोज जी तथा विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. वंदना शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. वंदना शर्मा ने भारत विकास परिषद “संकल्प” के समस्त पदाधिकारियों एवं अतिथियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ।

टिप्पणियाँ