महेश नवमी और गंगा दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट शुक्रताल गंगा घाट, भोपा (मुजफ्फरनगर)महेश नवमी एवं गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए
शुक्रताल गंगा घाट, भोपा (मुजफ्फरनगर)
महेश नवमी एवं गंगा दशहरा पर्व पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने बुधवार को शुक्रताल गंगा घाट का संयुक्त निरीक्षण किया। अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता, गोताखोरों एवं जल पुलिस की तैनाती सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
🔹 पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। 🔹 कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा।
इसके अलावा 28 जून 2026 को समनदास आश्रम, शुक्रताल में पूज्य गुरु ज्ञान भिक्षुक दास जी की 66वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को लेकर आश्रम संचालकों और आयोजकों के साथ बैठक कर सुरक्षा, यातायात एवं अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी कमल किशोर कंडारकर, एसपी ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, एसडीएम जानसठ रश्मि लाम्बा सहित प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें