संदेश

मौहर्रम पर्व को सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया, पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च कर आमजन को सुरक्षा को एहसास कराया गया तथा आयजकों से वार्ता कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।* अवगत कराना है आगामी मौहर्रम पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर श्री अमृत जैन द्वारा दिनांक 15.06.2026 को थाना कोतवाली नगर एवं थाना खालापार क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित मौहर्रम जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्थाओं, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।निरीक्षणोंपरान्त महोदय द्वारा मौहर्रम जुलूस मार्ग पर पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने की अपील की गई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय द्वारा मौहर्रम आयोजन से जुड़े आयोजकों एवं गणमान्य व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित किया गया तथा उन्हें शासन द्वारा जारी गाइडलाइन्स से अवगत कराते हुए जुलूस के शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुरूप आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही आयोजकों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई।मुजफ्फरनगर पुलिस जनपदवासियों से अपील करती है कि आगामी मौहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, सौहार्द एवं शांति के साथ संपन्न कराने में सहयोग करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा सूचना की जानकारी तत्काल स्थानीय पुलिस को दें।

सुशासन को समर्पित माननीय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार की अध्यक्षता में मीडिया संवाद कार्यक्रम हुआ सम्पन्न ।समस्त विभागों द्वारा लगाए गए जन कल्याण शिविर का माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार द्वारा फीता काट किया शुभारंभभारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियो व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा जन सम्मान के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई मुजफ्फरनगर 13 जून 2026 सुशासन को समर्पित माननीय देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 140 करोड़ भारतीयों के निरंतर सेवा 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आज मीडिया संवाद एवं जन कल्याण शिविर का आयोजन माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार राजनैतिक पेंशन सैनिक कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉक्टर सोमेंद्र तोमर की अध्यक्षता में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर मे कार्यक्रम संपन्न हुआ।माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार प्रभारी मंत्री ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार की नीतियो व संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की उपलब्धियों सेवा, संस्कार सुशासन एवं सम्मान तथा जन सम्मान के जीवन में आए सकारात्मक परिवर्तन के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।इस अवसर पर समस्त विभागों द्वारा लगाए गए जन कल्याण शिविर का शुभारंभ माननीय राज्यमंत्री स्वतंत्रप्रभार जी द्वारा फीता काट किया, तथा जन कल्याण शिविर का अवलोकन किया गया। जनकल्याण शिविर में कृषि, अग्निशमन, स्वास्थ्य, पुलिस विभाग, जिला पंचायत राज, आईटीआई स्वयं सहायता समूह शिक्षा विभाग, प्रोबेशन सहित अन्य विभागों के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गईइस अवसर पर माननीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास और उधमशीलता विभाग उत्तर प्रदेश सरकार श्री कपिल देव अग्रवाल, माननीय जिला अध्यक्ष पंचायत अध्यक्ष श्री वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, पूर्व विधायक प्रमोद ऊंटवाल, पूर्व विधायक उमेश मलिक, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सुधीर सैनी, जिला अध्यक्ष लोक दल संजय राठी, जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा,मुख्य विकास अधिकारी श्री कंडारकर कमल किशोर देशभूषण, नगर मजिस्ट्रेट श्री पंकज प्रकाश राठौर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री सुनील कुमार तेवतिया जिला विकास अधिकारी श्री दिग्विजय नाथ तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री संदीप कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री धर्मेंद्र कुमार, प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मु0 सहित अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

हिंदू संघर्ष समिति की आवश्यक बैठक हुई संपन्न ताजियों के रूट में परिवर्तन की मांग, हिंदू रक्षा दल हिंदू संघर्ष समिति में शामिल

स्थानांतरण पर तीन क्षेत्राधिकारियों को भावभीनी विदाई मुजफ्फरनगर, 13 जून। जनपद में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में गुरुवार रात्रि को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत बाजपेई को पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के पद पर स्थानांतरण होने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा ने तीनों अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।समारोह में डॉ. नीलम राय, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर तीनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुजफ्फरनगर में पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न, डीएम व एसएसपी ने किया