संदेश

मुजफ्फरनगर 30 जुलाई सिटी सेंटर में होने जा रहे यादें रफी कार्यक्रम को रद्द करने की मांग को लेकर आज संयुक्त हिंदू मोर्चा के तत्वाधान में हिंदू संगठनों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया ज्ञापन में हिंदू नेताओं ने कहा कि सिटी सेंटर मै होने जा रहे यादें रफी कार्यक्रम के बहाने लव जिहाद की तैयारी की जा रही है इस कार्यक्रम को जो संस्था करा रही है उसमें अधिकतर मुस्लिम है पर कार्यक्रम का संयोजक हिंदू समाज की सम्मानित महिलाओं को बनाकर उनके फोटो प्रमुखता से लगा दिए है जिससे हिंदू समाज की अधिकतर हिंदू महिला ओर युवतियां कार्यक्रम में आ सके और फिर उन्हें लव जिहाद का शिकार बना सके हिंदू नेताओं ने कहा कि जिस प्रकार झींगुर बाबा द्वारा बड़े पैमाने पर लव जिहाद चलाया गया इस कार्यक्रम से भी इसी प्रकार लव जिहाद फैलने का खतरा है हिंदू नेताओं ने शिवाजी सेना के संघटन मंत्री सुमित बजरंगी पर पांच लाख रु मांगने के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि लव जेहादियों ने हिंदू समाज की सम्मानित महिलाओं को भ्रमित करके ऐसे आरोप लगाए है j अगर प्रशासन ने लव जेहादियों के दबाव में आकर किसी भी संघटन के हिंदू कार्यकर्ता का उत्पीड़न किया तो हिंदू संघटन चुप नहीं बैठेंगे इस अवसर पर मुख्य रूप से संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी डॉक्टर योगेंद्र शर्मा प्रदेश महासचिव शिव सेना राधेश्याम विश्वकर्मा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विश्व हिंदू परिषद अंचित आर्य राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्रपति शिवाजी सेना अखिलेश पूरी जिला अध्यक्ष संयुक्त हिंदू महासंघ राजेश कश्यप मंडल महासचिव सुमित बजरंगी संघटन मंत्री शिवाजी सेना पुष्पेंद्र सैनी मंडल उपाध्यक्ष बसंत कश्यप जिला विकास अग्रवाल पूर्व नगर अध्यक्ष बजरंग दलअध्यक्ष विश्व हिंदू पीठ मोहित सोलंकी जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा जिला महासचिव शिव सेना सचिन जोगी वीरेंद्र त्यागी महासचिव विश्व हिंदू महासंघ अरविंद सैनी अध्यक्ष ऑल इंडिया सैनी महासभा

*फर्जी मुकदमा दर्ज करने को लेकर पत्रकारों ने ककरौली थाने पर किया प्रदर्शन**पुलिस को पत्रकारों ने दिया रविवार तक का समय**मुकदमा खत्म नहीं होने पर पत्रकार करेंगे बड़ा आंदोलन**मुज़फ्फरनगर में ककरौली पुलिस ने महज एक सूचना को प्रसारित करने और बाद में उसे हटाने के बावजूद पत्रकार नूर मोहम्मद पर मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को स्वतंत्र पत्रकारिता पर अंकुश लगाने और प्रेस की आज़ादी का गला घोंटने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे लेकर पत्रकारों ने ककरौली थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए फर्जी मुकदमा खत्म करने की मांग पुलिस से की है।**ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हेड़ा में बाइक सवार दो लोगों ने एक बच्चे का अपहरण करने की सूचना प्राप्त हुई। एक जिम्मेदार पत्रकार के तौर पर नूर मोहम्मद ने सबसे पहले इस सूचना की पुष्टि के लिए संबंधित दरोगा से संपर्क किया। दरोगा ने स्वयं यह पुष्टि की कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है।**सूचना प्रसारित होने के कुछ ही समय बाद, SHO ककरौली ने नूर मोहम्मद से संपर्क साधा और उनसे वह सूचना डिलीट करने का आग्रह किया। पत्रकार नूर मोहम्मद ने पुलिस के आग्रह का सम्मान करते हुए तत्काल वह सूचना डिलीट कर दी।* *रात्रि में पुलिस ने पत्रकार नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमा लिखा जाने की सूचना जब पत्रकारों को लगी तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ककरौली थाने पर दोपहर के समय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व उपज से जुड़े जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ, मीरापुर, रामराज, मोरना, भोपा, ककरौली, खतौली, पुरकाजी, छपार आदि स्थानों के सैकड़ो पत्रकार थाने पर इकट्ठा हो गए तथा पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए थाने में प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा पत्रकार पर हुए फर्जी मुकदमे को हटाने की मांग पुलिस से करने लगे। पुलिस से हुई वार्ता के दौरान पुलिस ने फर्जी मुकदमा वापस लेने की बात कही है, जिस पर थानाध्यक्ष को पत्रकारों द्वारा रविवार तक का समय दिया गया है।**पुलिस ने अगर पत्रकार पर हुए फर्जी मुकदमे को खत्म नहीं किया तो सोमवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।*

नारायणी शाखा द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव

*लायंस क्लब मुजफ्फरनगर “उन्नति” ने शिव-पार्वती के साथ मनाया तीज उत्सव*मुजफ्फरनगर।

‼️ *सुरक्षा के साथ सेवा भाव*‌*जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर द्वारा कांवड़ शिविरों का निरीक्षण

सहारनपुर परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर, मुजफ्फरनगर व पुलिस अधीक्षक यातायात, मु0नगर व अन्य अधिकारीगणो के साथ तैनाती तथा अन्य व्यवस्थाओ का निरीक्षण

भाविप शक्ति शाखा द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित भारत विकास परिषद शक्ति शाखा, मुज़फ्फरनगर द्वारा स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राम प्यारी बेगराज मेमोरियल इंटर कॉलेज, मु:नगर में कला प्रतियोगिता ‘कुटुंब प्रबोधन’ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से पारिवारिक मूल्यों एवं संस्कारों को सुंदर अभिव्यक्ति दी। प्रतियोगिता में यशी धीमान ने प्रथम स्थान, वंशिका ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को परिषद की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को मंच मिला, बल्कि उनके बालमन में परिवार, संस्कार और सामाजिक चेतना के बीज भी अंकुरित हुए। कार्यक्रम के संयोजक अमित गोयल सहित राहुल अरोड़ा, शाखा संरक्षक एवं जिला सह-समन्वयक विशाल शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष मोहित सिंघल, शाखा अध्यक्ष निर्वेश हुड्डा,सचिव राजीव मित्तल कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल,विनय राजवंशी,अमित सिंघल एवं महिला शक्ति की ओर से रीता गर्ग,प्रीति शर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

*रोटरी द्वारा सीए अतुल अग्रवाल को मसूरी में किया गया सम्मानित

आज भारत विकास परिषद मेन शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत दूसरा कार्यक्रम प्लास्टिक निषेध जागरूकता

*भारत विकास परिषद् मेन शाखा ने साइबर क्राइम पर किया छात्र-छात्राओं को जागरूक*आज दिनांक 7 जुलाई 2025 को *सनातन धर्म इंटर कॉलेज निकट रोडवेज मुजफ्फरनगर* के *चितरंजन स्वरूप सभागार* में *भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर शाखा मेन* द्वारा *संस्कृति सप्ताह* मनाए जाने के क्रम में पहला कार्यक्रम *साइबर क्राइम जागरूकता* विषय पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया गया शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि आजकल साइबर काईम के खिलाफ जागरूकता ही सुरक्षा है अतः सभी ईस विषय में जागरुक रहे व साइबर काईम सैल काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं और लोगों को होने वाले नुकसानों से भी बचा रहे हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य सोहन पाल द्वारा की गई मुख्य अतिथि सुनील गर्ग, कीमती लाल जैन, अतिन संगल एवं राजेंद्र सिंघल रहे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एस आई गौरव चौहान, एस आई दीपक कुमार, योगेश वाधवा व मीनाक्षी थे एस आई गौरव चौहान ने छात्र छात्राओं को *साइबर क्राइम क्या है और उससे कैसे बचा जा सकता है* पर विस्तार से समझाया *फ्रॉड होने पर उन्होंने सहायता नंबर 1930 तथा संबंधित वेबसाइट www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी साथ ही मोबाइल पर सोशल मीडिया से बचने की सलाह दी**उन्हें छात्र-छात्राओं को एम आधार ऐप द्वारा अपने बायोमेट्रिक को लॉक/अनलॉक करने के बारे में समझाया कि आप आवश्यक होने पर उसे अनलॉक कर सकते हैं और फिर उसे लॉक कर सकते हैं ताकि कोई भी व्यक्ति उनके आधार का दुरुपयोग नहीं कर सके*कार्यक्रम में *भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर शाखा मेन* के संरक्षक हर्षवर्धन जैन शाखा अध्यक्ष संजय मिश्रा, के पी राठी, सुखबीर सिंह, मनोज शर्मा, डॉ रितु रानी, डॉ दीपक कुमार गर्ग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन डॉ रश्मि विनायक ने किया कार्यक्रम का आयोजन मनीष गर्ग द्वारा किया गया विद्यालय परिवार की ओर से वरिष्ठ शिक्षक अनिल मित्तल, तेजपाल उपाध्याय, अनुज पंवार अमित शर्मा कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

*सलमान खुर्शीद ने दिलाई कांग्रेस के नव नियुक्त जिला व शहर कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ* *कांग्रेस की जड़े मजबूत, ऑपरेशन सिंदूर के बाद हमने भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखा । देश की एकता का संदेश देने मे सफल रहे - सलमान खुर्शीद*मुजफ्फरनगर । आज यहा कांग्रेस पार्टी के नव नियुक्त जिला व शहर कमेटी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण हुआ । आज कांग्रेस ने इसे संकल्प दिवस के रूप मे भी मनाया । महावीर चौक स्थित एक बेंकेट हाल मे हुए भव्य आयोजन मे पदाधिकारियों ने शपथ ली और उन्हे कांग्रेस के बड़े नेता सलमान खुर्शीद ने शपथ दिलाई । आज के आयोजन मे कांग्रेसियों ने जबर्दस्त उपस्थिती दर्ज की और एक नया उत्साह और जोश दिखाया । इससे पूर्व आयोजन स्थल पर कांग्रेस के स्थानीय नेताओ ने अपने मुख्य अतिथि सलमान खुर्शीद का भव्य स्वागत किया और फूल मालाए पहनाई । कार्यक्र्म वन्देमातरम के साथ शुरू हुआ और उसके बाद सब पदाधिकारियों को सलमान खुर्शीद ने शपथ दिलाई । कांग्रेस के एक बहुत बड़े नेता के आगमन पर जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया की अगुआई मे स्थानीय कांग्रेस कमेटी ने जबर्दस्त तैयारिया की थी । शानदार मंच व्यवस्था के साथ आगन्तुको के लिए बैठने की बढ़िया व्यवस्था की गई थी । पत्रकारो से बात करते हुए सलमान खुर्शीद ने कहा की कांग्रेस का मनोबल बढ़ा है । आज इस आयोजन की भीड़ बता रही है की हम सफलता की तरफ जा रहे है । कभी कभी जड़े मजबूत होने के बाद भी फसल नहीं मिलती क्यूकी फसल को खाद पानी सही समय पर नहीं मिलता । अब राहुल गांधी की अगुआई मे सफलता भी मिलेगी । पत्रकार वार्ता मे उन्होने बताया कि वे ऑपरेशन सिंदूर के बाद कांग्रेस नेत्रत्व के निर्देश पर विदेश गए और वहाँ हमने हमारे देश मे हो रहे आतंकवाद , देश कि अस्मिता की बात की और यह संदेश देने मे सफल रहे कि देश के मुद्दो पर भारत का सत्तापक्ष और विपक्ष एक साथ है । ऑपरेशन सिंदूर के बारे मे अभी नए नए खुलासे हो रहे है । हमने सरकार से संसद के विशेष सत्र की मांग की थी जो हमे नहीं मिली। आशा है आगामी सत्र मे ऑपरेशन सिंदूर के बारे मे पारदर्शी तरीके से जानकारी मिलेगी । आयोजन मे मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सइदुजजमा, पूर्व मंत्री दीपक, चितवन शर्मा, सतपाल कटारिया , रंजन मित्तल, दिनेश आहना,बिलकीस चौधरी, के अतिरिक्त कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों के अतिरिक्त पूर्व पदाधिकारी, वार्ड तथा ब्लॉक अध्यक्ष विधानसभा चुनावो के पूर्व प्रत्याशी आदि संकड़ों कार्यकर्ता मोजूद रहे ।कोषाध्यक्ष पद पर धीरज महेश्वरी, अनिल दत्त शर्मा, जावेद उस्मानी, नवीन गर्ग,गफ्फार, फिरोज, इनाम, मदन मोहन शर्मा, डॉक्टर मुर्तजा सलमानी,योगेश खारी, प्रहलाद राणा, वीरेंद्र,असजद अली, श्याम सिंह पुंडीर, सोमकरण कश्यप, डॉक्टर सुरेश, शैलेंद्र,अनमोल जैन, पंकज शर्मा, युगल किशोर भारती,ममनून अंसारी, एडवोकेट बृजभूषण शर्मा, मोहम्मद वाहिद,मौलाना जान मोहम्मद, विकास गौतम,सचिव पद पर राशिद मलिक,सत्तार चौधरी,आशुतोष कुमार, जोगिंदर, शास्त्री रामानंद त्यागी, मोहसिन जाकिर अली, राधिका सिंह,आरिफ कुरैशी, रणवीर, विजयपाल,अनिल साहनी, कविता,खुर्शीद,आरिफ, अंसारी राजकुमार धीमान, शालू गोयल, अफसर अफसाना,डॉक्टर धामी सिंह सोम,खालिद सिद्दीकी,अब्बास, कामरान, भूरा,मथन सिंह, फैजान,अब्बासी,रूपा, तसव्वर, कमरू जहां गोहर, ऋतुरानी, डॉक्टर तान्या, नेहा, संगीता व जिला संयोजक अशोक वर्मा मिडिया प्रवक्ता एडवोकेट बिल्किस चौधरी कंट्रोल रूम इंचार्ज मुकेश कुमार एडवोकेट को पद की शपथ दिलाई

एक पौधे को अगर हम जीवन देंगे तो भविष्य में वृक्ष बनकर वह भी हमें जीवन देगा

भारत की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन: सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी क्षेत्र जनपद मेरठ में संयुक्त पत्रकार महासभा से प्रदेश सचिव सत्येंद्र सैनी बैठक को संबोधित करते हुए

संसद भवन पहुंचने वाली पहली चेयरपर्सन बनीं मीनाक्षी स्वरूपलोकसभा में राष्ट्रीय स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन की विशेष बैठक में किया प्रतिभागमुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत-2047 संकल्प को पूर्ण करने के लिए देश के नगरीय निकायों को बड़ी भूमिका निभाने को तैयार करने के उद्देश्य से हरियाणा में आयोजित किये गये देश के प्रथम राष्ट्रीय स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन में देश के प्रमुख नगर निगमों के महापौर और नगरपालिका परिषद्ों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया, इसमें नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर की चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप भी शामिल रहीं। वो मुजफ्फरनगर की पहली चेयरपर्सन बनीं, जिनके द्वारा संसद भवन में आयोजित सम्मेलन में प्रतिभाग कर देश और दुनिया के प्रमुख शहरी निकायों के बेस्ट वर्किंग प्रेक्टिस को समझा और प्रशिक्षण पाया। नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि लोकसभा एवं हरियाणा विधानसभा के समन्वय में गुरूग्राम के मानेसर स्थित आईसीएटी सेंटर में दो दिवस राष्ट्रीय शहरी स्थानीय निकाय अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन हुआ। शुक्रवार को इसका समापन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने कैपेसिटी बिल्डिंग पर जोर दिया। हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण, हरियाणा विधानसभा के उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिधा, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश एवं हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय के अलावा अन्य प्रमुख वक्ता भी शामिल रहे, जिन्होंने नगर निकायों को सशक्त, पारदर्शी व जनहितकारी बनाने के लिए अपने विचार साझा किए और नगर निकायों की भूमिका पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया। उनका संबोधन हम सभी निकाय जनप्रतिनिधियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक रहा।सम्मेलन के समापन के उपरांत सभी निकाय अध्यक्षों को दिल्ली स्थित पार्लियामेंट हाउस का भ्रमण कराया गया। संसद के दोनों सदन लोकसभा और राज्यसभा का भ्रमण यादगार रहा। लोकसभा में हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंदर कल्याण की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सम्मेलन के अंतर्गत एक विशेष शिष्टाचार बैठक आयोजित की गई। इसमें देशभर से प्रमुख नगर पालिका अध्यक्ष व नगर निगमों के महापौर उपस्थित रहे। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि संसद में आयोजित इस विशेष बैठक का अनुभव खास रहा। यहां विकसित भारत के संकल्प को पूर्ण करने के लिए नगर निकायों की भूमिका, चुनौतियाँ व भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करते हुए निकायों को अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। कहा कि उनके लिए यह अनुभव एक गौरव का विषय रहा, पहली बार मुजफ्फरनगर पालिका से कोई चेयरमैन संसद तक पहंुची है। यहां पर हमें देश और दुनिया के निकायों में नवाचार के माध्यम से हो रहे विकास और कार्यों से अपने शहर का स्वरूप बदलने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला। इस सम्मेलन में सामने आई निकायों की बेस्ट प्रैक्टिस को हम यहां लागू करने का प्रयास करेंगे। मीनाक्षी स्वरूप ने बताया कि केन्द्र सरकार ने शहरों के स्वरूप बदलने के लिए दुनिया के कुछ विशेष शहरों के निकायों की बेस्ट प्रैक्टिस को यहां लागू करने के लिए स्पेन के साथ एमओयू किया है और इसमें निकायोें के लिए एक अर्बन चैलेंज फंड शुरू किया गया है। हम प्रयास करेंगे कि इस फंड के लिए अपनी पालिका को क्वालीफाई करायें। हमारा प्रयास रहेगा कि हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को पूर्ण करने के लिए समर्पित नगर सेवा के माध्यम से सशक्त भारत निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर पायें।

आज विश्व हिन्दू परिषद घास मंडी कार्यलय पर नगर पालिका इंटर कॉलेज मे लगने वाले कावड़ शिविर को लेकर एक बैठक हुई, बैठक मे कावड़ शिविर की व्यवस्थाओ की योजना बनाई गयी।जिला अध्यक्ष श्री वीरेंदर चौधरी जी ने बताया की कावड़ यात्रा हिन्दू समाज मे समरसता का भाव बनाती है और हमारा शोभाग्य है कि हमको शिव भक्तो की सेवा करने का अवसर मिलता है। बैठक मे दयानन्द जी, राधेश्याम जी, संजय शर्मा जी, मोहित बंसल जी, अतुल त्यागी जी, रवि चौधरी जी, वरुण चौधरी जी ने अपने विचार रखे।बैठक मे सतीश कौशिक जी, कुणाल जी, वरुण जी, आशीष जी, अनुराग जी, हरेन्दर राणा जी, अंकित सैनी जी, शुभम जी, भूपेंदर जी, रविंदर जी, सतेंद्र सैनी जी, आदेश जी, शेखर टंडन जी, तरुण जी, कार्तिक जोहरी जी सोहनवीर सिंह आदि कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे.

*आई सी ए आई मुजफ्फरनगर ब्रांच द्वारा सीए दिवस पर किया गया ध्वजारोहण, वृक्षारोपण एवं ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन* इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया की मुजफ्फरनगर ब्रांच द्वारा आज 1 जुलाई को सीए दिवस के अवसर पर जानसठ रोड स्थित ब्रांच पर ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया गया l कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ किया गया जिसमें सभी मेंबर्स ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किये l ध्वजा रोहण के पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया l तत्पश्चात एक ब्लड डोनेशन कैंप का भी उद्घाटन किया गया जिसे दी वंदे मातरम ट्रस्ट के साथ मिलकर आयोजित किया गया, जिसमें आए हुए सभी मेंबर्स एवं स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया l ब्रांच अध्यक्ष सीए सुरेंद्र ढींगरा जी ने सभी सदस्यों एवं स्टूडेंट्स को सीए दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की l सचिव सीए अतुल अग्रवाल ने बताया कि आज का दिन उन अनगिनत संघर्षों, अनगिनत रातों, और उस अनुशासन को नमन करने का दिन है जिसने हमें चार्टर्ड अकाउंटेंट बनाया।ये दो अक्षर — “CA” — शायद दुनिया के लिए केवल एक उपाधि हों, लेकिन हमारे लिए ये “विश्वास के अक्षर”, प्रतिबद्धता, ईमानदारी और निष्ठा का प्रतीक है। हम हर उस साथी को सलाम करते है , जो इन दो अक्षरों को सीने पर गर्व से सजाए हुए है,जो बिना किसी दिखावे के देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूती दे रहा है, जो सच्चाई, पारदर्शिता और सेवा के साथ इस पेशे को गौरव दिला रहा है। हम गर्व से कहते है कि —“हम एक *चार्टर्ड अकाउंटेंट* है और इस गरिमामयी संस्था का हिस्सा है।” कार्यक्रम में सीए सुनील कुमार, सीए सागर मंगल, सीए संजय बंसल, सीए अंकिता कौशल, सीए अजय अग्रवाल, सीए राजकुमार जी, सीए अंकित मित्तल, सीए नितिन बिंदल, सीए सचिन, सीए अक्षय वर्मा एवं सीए के के वर्मा आदि उपस्थित रहे l