उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी क्षेत्र जनपद मेरठ में संयुक्त पत्रकार महासभा से प्रदेश सचिव सत्येंद्र सैनी बैठक को संबोधित करते हुए

*उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी क्षेत्र जनपद मेरठ में संयुक्त पत्रकार महासभा  से प्रदेश सचिव सत्येंद्र सैनी बैठक को संबोधित करते हुए*
उत्तर प्रदेश के क्रांतिकारी क्षेत्र जनपद मेरठ के रशीद नगर मंदिर वाली गली में आज  संयुक्त पत्रकार महासभा की बैठक को संबोधित करते हुए मुजफ्फरनगर से दिल्ली क्राइम प्रेस टीम लीडर व संयुक्त पत्रकार महासभा से प्रदेश सचिव सत्येंद्र सैनी मेरठ टीम को न्यू  जानकारी देते हुए कहा आप लगन से काम करें , हम आपके साथ हैं , पत्रकार पत्रकार होता है जो जनता की आवाज बनाकर कार्य करता है,  गांव की बात शहर तक लाने का काम करता है और शहर की बात गांव तक ले जाने का काम करता है , पत्रकारों पर हो रहे आए दिन हमले और झूठे मुकदमे को देखते हुए सभी एकजुट होकर अपना काम लगन और ईमानदारी के साथ करें , संयुक्त पत्रकार महासभा के बैनर तले आकर कम करें , अपनी ताकत को मजबूत करें और पत्रकार रोज दूसरों की बातें अपने समाचार पत्र में दिखाते रहते हैं अपने चैनल में दिखाते रहते हैं जब अपनी मजबूती की बात आती है तो वहां पर भी सभी साथियों को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए , इसलिए वहां पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं  ने जल्द से जल्द मीटिंग को रेगुलर करने का आश्वासन दिया , और सभी अपनी टीम के साथ मिलकर ईमानदारी और लगन से मेहनत करते हुए  संयुक्त पत्रकार महासभा संगठन को ऊंचाइयों तक ले जाने का काम करें , जैसे आज शाहिद हसन जी के निवास स्थान पर यह बैठक हुई है ऐसी ही बैठक हर सप्ताह होनी चाहिए ,  शाहिद हसन जी को दिल्ली क्राइम प्रेस रिपोर्टर बनने पर सभी कार्यकर्ताओं ने बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी और बैठक समाप्त होने के बाद दोपहर 2:00 बजे मेरठ सूचना विभाग कार्यालय  पहुंचकर शाहिद हसन जी का PRO लेटर जमा कराया गया , इस अवसर पर मुख्य रूप से ठाकुर जगदीश सिंह कुशवाहा , फहमुद्दीन , कैलाश , हैदर ,फौलाद कुरैशी , मुजफ्फरनगर कानून की वाणी समाचार पत्र से मुकेश सिद्वावान जी , जावेद मेवाती, इमरान खान रिपोर्टर निखिल सैनी , काफी संख्या में मेरठ के कार्यकर्ता एवं पत्रकार बंधु उपस्थित रहे

 

टिप्पणियाँ