भाविप शक्ति शाखा द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित भारत विकास परिषद शक्ति शाखा, मुज़फ्फरनगर द्वारा स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राम प्यारी बेगराज मेमोरियल इंटर कॉलेज, मु:नगर में कला प्रतियोगिता ‘कुटुंब प्रबोधन’ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से पारिवारिक मूल्यों एवं संस्कारों को सुंदर अभिव्यक्ति दी। प्रतियोगिता में यशी धीमान ने प्रथम स्थान, वंशिका ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को परिषद की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को मंच मिला, बल्कि उनके बालमन में परिवार, संस्कार और सामाजिक चेतना के बीज भी अंकुरित हुए। कार्यक्रम के संयोजक अमित गोयल सहित राहुल अरोड़ा, शाखा संरक्षक एवं जिला सह-समन्वयक विशाल शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष मोहित सिंघल, शाखा अध्यक्ष निर्वेश हुड्डा,सचिव राजीव मित्तल कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल,विनय राजवंशी,अमित सिंघल एवं महिला शक्ति की ओर से रीता गर्ग,प्रीति शर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

भाविप शक्ति शाखा द्वारा कला प्रतियोगिता आयोजित 

भारत विकास परिषद शक्ति शाखा, मुज़फ्फरनगर द्वारा स्थापना दिवस एवं सेवा पखवाड़े के अंतर्गत राम प्यारी बेगराज मेमोरियल इंटर कॉलेज, मु:नगर में  कला प्रतियोगिता ‘कुटुंब प्रबोधन’ का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 9 से 12 तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता से पारिवारिक मूल्यों एवं संस्कारों को सुंदर अभिव्यक्ति दी। प्रतियोगिता में यशी धीमान ने प्रथम स्थान, वंशिका ने द्वितीय स्थान तथा सलोनी रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजयी प्रतिभागियों को परिषद की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस आयोजन के माध्यम से न केवल छात्राओं की कलात्मक प्रतिभा को मंच मिला, बल्कि उनके बालमन में परिवार, संस्कार और सामाजिक चेतना के बीज भी अंकुरित हुए। कार्यक्रम के संयोजक अमित गोयल सहित राहुल अरोड़ा, शाखा संरक्षक एवं जिला सह-समन्वयक विशाल शर्मा, संस्थापक अध्यक्ष मोहित सिंघल, शाखा अध्यक्ष निर्वेश हुड्डा,सचिव राजीव मित्तल कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल,विनय राजवंशी,अमित सिंघल एवं महिला शक्ति की ओर से रीता गर्ग,प्रीति शर्मा सहित परिषद के अन्य सदस्यों का आयोजन को सफल बनाने में विशेष योगदान रहा।

टिप्पणियाँ