- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
*फर्जी मुकदमा दर्ज करने को लेकर पत्रकारों ने ककरौली थाने पर किया प्रदर्शन**पुलिस को पत्रकारों ने दिया रविवार तक का समय**मुकदमा खत्म नहीं होने पर पत्रकार करेंगे बड़ा आंदोलन**मुज़फ्फरनगर में ककरौली पुलिस ने महज एक सूचना को प्रसारित करने और बाद में उसे हटाने के बावजूद पत्रकार नूर मोहम्मद पर मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को स्वतंत्र पत्रकारिता पर अंकुश लगाने और प्रेस की आज़ादी का गला घोंटने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे लेकर पत्रकारों ने ककरौली थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए फर्जी मुकदमा खत्म करने की मांग पुलिस से की है।**ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हेड़ा में बाइक सवार दो लोगों ने एक बच्चे का अपहरण करने की सूचना प्राप्त हुई। एक जिम्मेदार पत्रकार के तौर पर नूर मोहम्मद ने सबसे पहले इस सूचना की पुष्टि के लिए संबंधित दरोगा से संपर्क किया। दरोगा ने स्वयं यह पुष्टि की कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है।**सूचना प्रसारित होने के कुछ ही समय बाद, SHO ककरौली ने नूर मोहम्मद से संपर्क साधा और उनसे वह सूचना डिलीट करने का आग्रह किया। पत्रकार नूर मोहम्मद ने पुलिस के आग्रह का सम्मान करते हुए तत्काल वह सूचना डिलीट कर दी।* *रात्रि में पुलिस ने पत्रकार नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमा लिखा जाने की सूचना जब पत्रकारों को लगी तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ककरौली थाने पर दोपहर के समय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व उपज से जुड़े जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ, मीरापुर, रामराज, मोरना, भोपा, ककरौली, खतौली, पुरकाजी, छपार आदि स्थानों के सैकड़ो पत्रकार थाने पर इकट्ठा हो गए तथा पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए थाने में प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा पत्रकार पर हुए फर्जी मुकदमे को हटाने की मांग पुलिस से करने लगे। पुलिस से हुई वार्ता के दौरान पुलिस ने फर्जी मुकदमा वापस लेने की बात कही है, जिस पर थानाध्यक्ष को पत्रकारों द्वारा रविवार तक का समय दिया गया है।**पुलिस ने अगर पत्रकार पर हुए फर्जी मुकदमे को खत्म नहीं किया तो सोमवार से बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा।*
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
*फर्जी मुकदमा दर्ज करने को लेकर पत्रकारों ने ककरौली थाने पर किया प्रदर्शन*
*पुलिस को पत्रकारों ने दिया रविवार तक का समय*
*मुकदमा खत्म नहीं होने पर पत्रकार करेंगे बड़ा आंदोलन*
*मुज़फ्फरनगर में ककरौली पुलिस ने महज एक सूचना को प्रसारित करने और बाद में उसे हटाने के बावजूद पत्रकार नूर मोहम्मद पर मुकदमा दर्ज कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को स्वतंत्र पत्रकारिता पर अंकुश लगाने और प्रेस की आज़ादी का गला घोंटने के प्रयास के तौर पर देखा जा रहा है, जिसे लेकर पत्रकारों ने ककरौली थाने पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए फर्जी मुकदमा खत्म करने की मांग पुलिस से की है।*
*ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम कम्हेड़ा में बाइक सवार दो लोगों ने एक बच्चे का अपहरण करने की सूचना प्राप्त हुई। एक जिम्मेदार पत्रकार के तौर पर नूर मोहम्मद ने सबसे पहले इस सूचना की पुष्टि के लिए संबंधित दरोगा से संपर्क किया। दरोगा ने स्वयं यह पुष्टि की कि उन्हें ऐसी सूचना मिली है।*
*सूचना प्रसारित होने के कुछ ही समय बाद, SHO ककरौली ने नूर मोहम्मद से संपर्क साधा और उनसे वह सूचना डिलीट करने का आग्रह किया। पत्रकार नूर मोहम्मद ने पुलिस के आग्रह का सम्मान करते हुए तत्काल वह सूचना डिलीट कर दी।*
*रात्रि में पुलिस ने पत्रकार नूर मोहम्मद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया। मुकदमा लिखा जाने की सूचना जब पत्रकारों को लगी तो इस मामले को गंभीरता से लेते हुए ककरौली थाने पर दोपहर के समय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन व उपज से जुड़े जनपद मुजफ्फरनगर के जानसठ, मीरापुर, रामराज, मोरना, भोपा, ककरौली, खतौली, पुरकाजी, छपार आदि स्थानों के सैकड़ो पत्रकार थाने पर इकट्ठा हो गए तथा पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए थाने में प्रदर्शन शुरू कर दिया तथा पत्रकार पर हुए फर्जी मुकदमे को हटाने की मांग पुलिस से करने लगे। पुलिस से हुई वार्ता के दौरान पुलिस ने फर्जी मुकदमा वापस लेने की बात कही है, जिस पर थानाध्यक्ष को पत्रकारों द्वारा रविवार तक का समय दिया गया है।*
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें