- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
*रोटरी द्वारा सीए अतुल अग्रवाल को मसूरी में किया गया सम्मानित*
सीए अतुल अग्रवाल को रोटरी क्लब मुजफ्फरनगर मिड टाउन द्वारा मसूरी में आयोजित सत्र आभार एवं अधिष्ठापन समारोह में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर द्वारा पोलियो प्लस समिति का मेंबर बनने एवं पॉल हैरिस फेलो बनने पर सम्मानित किया गया l
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर श्री नितिन अग्रवाल द्वारा लेबल पिन लगाकर एवं सर्टिफिकेट देकर यह सम्मान अतुल अग्रवाल को दिया गया l
श्री नितिन अग्रवाल ने कहा की पॉल हैरिस फेलो एवं पोलियो प्लस समिति का मेंबर बनना बहुत ही गर्व की बात है, और उन्हें खुशी है कि अतुल अग्रवाल इसके सदस्य बने हैं l
सीए अतुल अग्रवाल ने बताया रोटरी पूरे विश्व में अकेला ऐसा संगठन है जिसने पोलियों के खिलाफ इतनी बड़ी लड़ाई लड़ी है, और पूरे भारत में पोलियो को जड़ से खत्म करने में रोटरी का बहुत बड़ा हाथ है, और वह इसके सदस्य बनाकर गर्व की अनुभूति कर रहे हैं l इसके साथ ही पॉल हैरिस फेलो बनने पर भी उन्होंने रोटरी का धन्यवाद दिया l
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें