- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
*नारायणी शाखा द्वारा उत्साह पूर्वक मनाया गया हरियाली तीज महोत्सव*
भारत विकास परिषद् नारायणी शाखा, मुज़फ़्फरनगर द्वारा आयोजित हरियाली तीज महोत्सव इस वर्ष एक नए उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक परंपरा के संगम के साथ सर्कुलर रोड स्थित स्वर्ण इन एंड सुइट्स होटल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम् के गायन से हुआ, जिसने वातावरण को भावनात्मक और देशभक्ति से ओतप्रोत बना दिया।
इस रंगारंग कार्यक्रम की थीम रही "नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का संगम"। कार्यक्रम में लोकगीतों की मोहक प्रस्तुतियाँ, उत्साहपूर्ण नृत्य और पारंपरिक परिधान ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम की विशेष बात यह रही कि _तीज के आयोजन को एक शादी के रूप में अनोखे अंदाज़ में प्रस्तुत किया गया।_ बारात स्वागत से लेकर जूता चुराई की रस्म तक, अंताक्षरी, रैंप वॉक हर गतिविधि ने सभी को आनंदित कर दिया।
*मुख्य अतिथि श्रीमती मानसी वर्मा (जिला महिला सहभागिता)* रहीं। विशिष्ट सहयोग श्री रामकुमार ज्वेलर्स का रहा, जिनकी ओर से प्रत्येक सदस्य को चांदी के बिछवे में उपहार स्वरूप दिए गए l
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती रेखा गोयल जी ने की, जिन्होंने हरियाली तीज के महत्व पर प्रकाश डाला और सभी का अभिवादन किया।
संचालन व संयोजन में श्रीमती चारू गोयल, श्रीमती पूजा मित्तल (सचिव), श्रीमती वर्षा गुप्ता, श्रीमती अंजली गोयल आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम से पूर्व सभी ने स्वादिष्ट स्टार्टर का आनंद लिया और समापन पर सचिव श्रीमती पूजा मित्तल जी ने सभी का आभार व्यक्त किया व सभी को स्वादिष्ट भोज हेतु आमंत्रित किया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें