स्थानांतरण पर तीन क्षेत्राधिकारियों को भावभीनी विदाई मुजफ्फरनगर, 13 जून। जनपद में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में गुरुवार रात्रि को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत बाजपेई को पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के पद पर स्थानांतरण होने पर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा ने तीनों अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।समारोह में डॉ. नीलम राय, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर तीनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्थानांतरण पर तीन क्षेत्राधिकारियों को भावभीनी विदाई
मुजफ्फरनगर, 13 जून। जनपद में तैनात तीन पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण के उपलक्ष्य में गुरुवार रात्रि को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा ने अधिकारियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विदाई समारोह में क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. रविशंकर को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर, क्षेत्राधिकारी भोपा श्री देववृत बाजपेई को पुलिस उपाधीक्षक शाहजहांपुर तथा क्षेत्राधिकारी फुगाना श्री यतेन्द्र सिंह नागर को सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट आगरा के पद पर स्थानांतरण होने पर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसएसपी श्री संजय कुमार वर्मा ने तीनों अधिकारियों को पुष्पमाला पहनाकर, स्मृति चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट किए। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने अपने कार्यकाल में जनपद में उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाएं प्रदान की हैं। उनके योगदान को सदैव याद रखा जाएगा। उन्होंने नवीन दायित्वों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह में डॉ. नीलम राय, पुलिस अधीक्षक नगर श्री अमृत जैन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री अक्षय संजय महाडीक, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, समस्त क्षेत्राधिकारी, अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ एवं मालाएं पहनाकर तीनों अधिकारियों को भावभीनी विदाई दी तथा उनके स्वस्थ, सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

टिप्पणियाँ