P_10 सम्राट शाखा द्वारा टी बी ग्रस्त रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार जिला अस्पताल क्षय रोग विभाग मु नगर में आज भा विप मु नगर सम्राट शाखा द्वारा विगत वर्षों की भांति सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत टी बी ग्रस्त रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली का वितरण मुख्य अतिथि डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता जी (क्षय रोग अधिकारी) द्वारा किया गया।

सम्राट शाखा द्वारा टी बी ग्रस्त रोगियों को वितरित किया गया पौष्टिक आहार
    जिला अस्पताल क्षय रोग विभाग मु नगर में आज भा विप  मु नगर सम्राट शाखा द्वारा विगत वर्षों की भांति सेवा कार्यक्रमों के अंतर्गत टी बी ग्रस्त रोगियों को पौष्टिक आहार की पोटली का वितरण  मुख्य अतिथि डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता जी (क्षय रोग अधिकारी) द्वारा किया गया।
शाखा सचिव इं0 पीके गुप्ता द्वारा मुख्य अतिथि डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता  सहित अस्पताल के सीनियर स्टाफ, अति विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवेश कुमार (प्रां प्र होम्योपैथी चिकित्सा) का पीतांबर वस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में पधारे सम्राट शाखा के सदस्य रोहिताश करणवाल (प्रां संयोजक टीबी उन्मूलन) व कार्यक्रम प्रायोजक शाखा संस्थापक परम कीर्ति शरण अग्रवाल ने बताया कि विगत 5- 6 वर्षों से सरकार द्वारा इस रोग के उन्मूलन के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है और संभवतः  पूरे उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर इस सेवा कार्य में अपना अग्रणी स्थान बनाए हुए है। मु0नगर में भा वि प की सम्राट शाखा एकमात्र शाखा है जो टी बी
 मुक्त भारत अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही है।
   शाखा अध्यक्ष प्रवीन कुमार ने अपने संबोधन में विश्वास दिलाया कि सम्राट शाखा विगत वर्षों में हुए सेवा कार्यों से भी बढ़कर समर्पित सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष और अधिक सेवा कार्य करेगी। अति विशिष्ट अतिथि डॉ प्रवेश कुमार ने बतलाया कि टी बी ग्रस्त रोगियों को  दवाई प्रतिदिन लेनी चाहिए। एक भी दिन दवाई नहीं छुटनी चाहिए।
मुख्य अतिथि डॉ लोकेश चंद्र गुप्ता द्वारा इस विषय पर अपने बहुमूल्य सुझाव व जानकारियां उपलब्ध कराई तथा बताया कि यह सब उ0 प्र0 कि माननीया राज्यपाल श्रीमति आनंदीबेन पटेल द्वारा निर्देशित किए जाने के परिणाम स्वरुप हम सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं ।उन्होंने सम्राट शाखा को इस कार्य के लिए बधाई दी । सचिव  इं0 पी के गुप्ता द्वारा समस्त स्टाफ व डॉ साहब का आभार व्यक्त किया।
  कार्यक्रम को सफल बनाने में सम्राट शाखा के प्रां संयोजक संपर्क श्री सुनील गर्ग, गोपाल कंसल, कीमतीलाल जैन, योगेश वर्मा, प्रमोद त्यागी, मनोज गुप्ता, बी के सूर्यवंशी, राजकुमार वर्मा व श्रीमती उषा वर्मा एवं जीवन जैन आदि की उपस्थिति व विशेष सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ