P-1भारत विकास परिषद दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर के द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर एक गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता




*भा वि प दिव्य ने गोष्ठि एवं चित्रकला प्रतियोगिता करी आयोजित*

भारत विकास परिषद दिव्य शाखा मुजफ्फरनगर के द्वारा "विश्व पर्यावरण दिवस" के अवसर पर एक गोष्ठी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, जडोदा मे प्रात: 10.00 बजे से किया गया।
जिसमे मुख्य अतिथि श्री शिशु कांत गर्ग जी( प्रा.संयोजक पर्यावरण) रहे।
कार्यक्रम का संचालन शाखा सदस्य एवम स्कूल प्रबंधक परविंदर दहिया के द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि एवं दिव्य शाखा अध्यक्ष प्रवीण सिंघल ने पर्यावरण संरक्षण पर वहा उपस्थित सभी सदस्यों व बच्चों का मार्गदर्शन किया।
बच्चों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण पर सुन्दर कलाकृति बनाई गयी जिसको सभी ने सराहा और बच्चों को पुरुस्कृत किया गया।
कार्यक्रम में शाखा सदस्यों ने सहभागिता की व सभी अतिथियों को स्कुल प्रबन्धक द्वारा समृति चिंह देकर सम्मानित किया गया।

टिप्पणियाँ