नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर लंबे समय से बंद पड़ा अहिल्याबाई चौक फव्वारा फिर से हुआ प्रारंभ

*नगर पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर लंबे समय से बंद पड़ा अहिल्याबाई चौक फव्वारा फिर से हुआ प्रारंभ*
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति मीनाक्षी स्वरूप जी के निर्देश पर बंद पड़ा अहिल्याबाई चौक का फव्वारा एक बार फिर से अपनी पुरानी चमक और शान के साथ चलने लगा है। नगर पालिका की टीम ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल फव्वारे की सफाई व आवश्यक मरम्मत कराई, जिसके बाद यह फिर से सुचारु रूप से संचालित हो गया।
स्थानीय जनता के लिए यह फव्वारा एक सौंदर्य का प्रतीक है। नगर अध्यक्ष द्वारा लिए गए इस सराहनीय निर्णय से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है।

टिप्पणियाँ