श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति द्वारा 38 वा श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया जा रहा है जिसमें बुधवार 10 सितंबर 2025 को श्याम बाबा की विशाल शोभायात्रा माता वाला मंदिर (छारिया मंदिर) निकट स्वीट कॉर्नर बिंदल बाजार नई मंडी से प्रारंभ होकर गौशाला रोड से नंदी स्वीट्स पुरानी गुड मंडी रोड से जिंदल हलवाई के आगे से होते हुए पीठ बाजार, बिंदल बाजार मेहता क्लब के बराबर से होते हुए वकील रोड ,चौड़ी गली से गौशाला रोड श्री राम हलवाई के आगे से होते हुए द्वारका पुरी रोड गांधी कॉलोनी मेन रोड लक्ष्मी नारायण मंदिर के आगले चौराहे से मुड़कर गुरुद्वारे के आगे से रॉयल बुलेटिन के सामने से गांधी कॉलोनी रेलवे पुल होते हुए मदन स्वीट चौराहे से अंसारी रोड मोती महल सराफा बाजार भगत सिंह रोड शिव चौक होते हुए टाउन हॉल पर समापन होगी।

यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र स्वर्ण रथ पर बाबा श्याम भव्य फूलों के श्रृंगार में सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे एवं यात्रा में तीन बैंड ,दो डीजे, आठ झांकी ढोल एवं नासिक ढोल पार्टी आदि रहेगी। 
सभी नगर वासियों से श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति अपील करती है की बाबा श्याम के स्वागत में आप अपने प्रतिष्ठान एवं घरों को सजाये हारे के सहारे श्याम बाबा का स्वागत करे।
तत्पश्चात शुक्रवार 12 सितंबर 2025 को रामलीला भवन निकट नई मंडी कोतवाली मुजफ्फरनगर पर विशाल भजन संध्या का आयोजन बड़ी धूमधाम से होगा जिसमें बिहार समस्तीपुर से प्रसिद्ध भजन गायिका रेशमी शर्मा जी एवं दिल्ली से भजन गायक अनुराग मित्तल एवं साज के बेताज बादशाह नरेश पूनिया जी पधार रहे हैं जो बाबा को एवं बाबा के भक्तों को अपने भजनों से रिझाएंगे भजन संध्या में मुख्य आकर्षण का केंद्र बाबा श्याम का भव्य दरबार होगा जिसके दर्शन मुजफ्फरनगर में पहली बार होंगे यह दरबार पहली बार यहीं पर बनाया जाएगा जिसमें बाबा श्याम भव्य श्रृंगार में सजकर विराजमान होंगे। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, जय भगवान बंसल,अचिन सागर गर्ग विदित गुप्ता, अचिन बंसल, राजीव गर्ग, अचिन जिंदल, विकास गोयल, नरेंद्र गर्ग,संजीव गर्ग, हर्षित अग्रवाल,प्रांशु बंसल, दीपांशु गर्ग, अनुराग गोयल,अवि गोयल, लोकेश बंसल, अमित सिंघल, राजेश कर्नवाल, गौरव गर्ग एवं एकादशी सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ