नाबालिग बेटी से मारपीट, अश्लील हरकतों का आरोपी पड़ोसी अब भी आज़ाद राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर की पीड़ित परिवार के साथ पैरवी, कहा महिलाओं की सुरक्षा पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुजफ्फरनगर, थाना पुरकाजी क्षेत्र के ग्राम खेडकी में एक नाबालिग बच्ची के साथ मारपीट और अश्लील हरकतों का मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला एकता संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष रिया किन्नर खुद पीड़ित परिवार के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं उन्होंने पीड़िता ममतेश पत्नी सोनू और उसकी नाबालिग बेटी कशिश के साथ जाकर एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपा और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग कीरिया किन्नर ने कहा कि यह मामला महिलाओं की अस्मिता और सुरक्षा से जुड़ा है, और प्रशासन को इसे बेहद गंभीरता से लेना चाहिए एक गरीब मजदूर महिला की बेटी पर गलत निगाह रखी जा रही है, यह समाज के लिए शर्म की बात है। अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की, तो हम महिला एकता संगठन के माध्यम से बड़ा आंदोलन करेंगे रिया किन्नर, राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महिला एकता संगठन पीड़िता के अनुसार, दिनांक 26 सितंबर 2025 की सुबह वह अपने पति के साथ मजदूरी करने गई थी उसी दौरान उसकी बेटी कशिश नहाने के बाद अपने दादा के घर से लौट रही थी, तभी पड़ोसी मोनी पुत्री पप्पू और उसकी मां प्रभा पत्नी पप्पू ने उसे अपने घर में घसीट लिया और बेरहमी से पीटा पीड़िता ने बताया कि पहले भी उसने थाने में शिकायत दी थी कि पप्पू रात के समय केवल नेकर पहनकर घर के आसपास घूमता है और उसकी बेटी पर गलत निगाह रखता है। विरोध करने पर उल्टा पीड़िता की बच्ची को पीटा गया महिला संगठन की अध्यक्ष रिया किन्नर ने कहा कि आरोपी पप्पू झगड़ालू और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है, जिस पर पहले से कई बलात्कार के मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह खुलेआम घूम रहा है, जो पुलिस प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है पीड़िता ममतेश ने कहा हम बहुत गरीब हैं, रोज़ मजदूरी करके पेट पालते हैं ऐसे लोग हमारी बेटियों पर बुरी निगाह रखते हैं। पुलिस अगर अब भी कार्रवाई नहीं करेगी तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती है रिया किन्नर ने जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़िता व उसकी बेटी को सुरक्षा दी जाए और आरोपी परिवार के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति गरीबों और बेटियों के साथ इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न जुटा सके रिया किन्नर ने कहा कि राष्ट्रीय महिला एकता संगठन हमेशा न्याय, समानता और महिलाओं की गरिमा की रक्षा के लिए संघर्ष करता रहेगाउन्होंने चेतावनी दी कि अगर पीड़िता को जल्द न्याय नहीं मिला तो संगठन धरना-प्रदर्शन और शांतिपूर्ण आंदोलन करेगा

टिप्पणियाँ