भारत विकास परिषद् समृद्धि शाखा मुज़फ्फरनगर के द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत किए जाने वाला छठा कार्यक्रम मेहंदी एवं रंगोली प्रतियोगिता ग्रेन चेंबर पब्लिक स्कूल जूनियर विंग नई मंडी में आयोजित की गई।

 जिसमे लगभग 160 से ज्यादा छात्र छात्राओं ने भाग लिया। स्कूल के बच्चे पूरे मनोयोग, ऊर्जा एवं लगन से अपने साथियों के साथ सुंदर रंगोली बनाने में एवं मेहंदी लगाने में व्यस्त हो गये।छोटे-छोटे बच्चों द्वारा इतनी सुंदर रंगोली बनाई गई की जजों द्वारा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय का चयन करना मुश्किल हो गया। छोटे-छोटे बच्चों ने इतनी सुंदर मेहंदी लगाई कि आयोजकों ने हिन्दू त्योहारों पर भी अपनी सेवाएं देने का अनुरोध किया। प्रतियोगिता दो ग्रुप में आयोजित की गई। *मुख्य अतिथि डॉ सलोनी अग्रवाल जी (प्रकल्प प्रभारी महिला एवं बाल पुष्टाहार) व श्रीमती शशि गर्ग जी* रही। विशिष्ट अतिथि विद्यालय उपाध्यक्ष महेश गर्ग रहे। सभी अतिथियों का पटका पहना कर स्वागत किया गया। प्रांतीय महासचिव और शाखा सदस्य अरुण खंडेलवाल ने अपने अभिभाषण में बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत वचन कहे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ सलोनी अग्रवाल जी ने भी आज के कार्यक्रम की खूब प्रशंसा की और शाखा सदस्यों का धन्यवाद किया,शाखा अध्यक्ष  राजेश मित्तल ने सभी मुख्य अतिथियों का अपने अभिभाषण में आभार प्रकट किया,कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीमती ममता चौहान  प्रधानाध्यापिका ग्रैन चैंबर चैंबर पब्लिक स्कूल (जूनियर विंग) और ब्रांच को-ऑर्डिनेटर श्रीमती कंचन सोनी  का विशेष योगदान रहा शाखा ने इस कार्य के लिए उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया और उनका आभार प्रकट किया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय को मेडल पहनाकर व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता में शामिल हर बच्चे को पुरस्कृत किया गया।कार्यक्रम  मे मेडल,उपहार एवं प्रशस्ति पत्र की व्यवस्था शाखा संरक्षक एवं विद्यालय प्रबंधक विनोद संगल,श्रीमती आशा संगल द्वारा की गई। कार्यक्रम संयोजक श्रीमती आशा संगल, नीरा सिंघल,स्वीटी बंसल, स्वाति अग्रवाल रहे उनके एवं मुख्य अतिथि द्वारा ही निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ व अध्यापिकाओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में पूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम में शाखा से शाखा संरक्षक विनोद संगल,मोहनलाल मित्तल,अरुण खंडेलवाल,कृष्ण कुमार बंसल, राजेंद्र सिंघल,नवीन सिंघल,अजय गुप्ता,पंकज बंसल,मनोज सेठी, विनोद वर्मा,विवेक वर्मा,अचिन अग्रवाल,महिला शक्ति से आशा संगल,सुषमा खंडेलवाल,अनुराधा मित्तल,ऋचा गुप्ता,नीरा सिंगल,टीना अग्रवाल,अंजु शर्मा,अंजु मित्तल, स्वीटी बंसल, प्रियंका ऐरन,स्वाति अग्रवाल, शाखा के सदस्यों ने परिवार सहित भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया,अंत में शाखा सचिव शरद ऐरन ने सभी सदस्यों को अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद दिया.                                                                                                  संस्कृति सप्ताह चेयरमैन                                                              बृजमोहन सिंघल - विवेक वर्मा

टिप्पणियाँ