स्वामी कल्याण देव इंटर कॉलेज मोरना में शौचालयों के सौंदर्यीकरण एवं नवीनीकरण का लोकार्पण*भयंकर गर्मी से बचाव के लिये विद्यार्थियों को छातों एवं शरबत का वितरण भी किया

मुजफ्फरनगर, 23 मई। स्वामी कल्याणदेव इन्टर कॉलेज मोरना में रोटरी कल्ब मिडटाऊन मुजफ्फरनगर के सहयोग से शौचालयों के सौंदर्यीकरण व नवीनीकरण का लोकार्पण रोटरी क्लब के डिस्ट्रिक्ट गर्वनर रो. नितिन कुमार अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि रो. भीमसेन कंसल एवं विशेष सहयोगी रो. राजकुमार गुप्ता, रो. मोहन लाल मित्तल, रो. सुनील अग्रवाल, रो. विनय सिंघल, रो. नरेश शर्मा, रो. सचिन सिंघल, रो. अभिषेक कुच्छल, रो. प्रगति कुमार, रो. शैलेन्द्र शर्मा, रो. अमित मित्तल, (पारिजात पेपर मिल) एवं कार्यक्रम संयोजक शशांक जैन, रो. निशांक जैन, रो. शशांक सिंघल, रो. सुशोभ बिन्दल अध्यक्ष, गौरव गोयल सचिव, रो. दीपक सिंघल कोषाध्यक्ष एवं विद्यालय के प्रबंधक डा. अकबर शर्मा एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती नीरू शर्मा तथा समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। लोकार्पण के पश्चात रोटरी क्लब के समस्त पदाधिकारियों द्वारा समस्त छात्र-छात्राओं को गर्मियों से बचाव हेतु छातों का वितरण भी किया गया एवं रो. विनय सिंघल द्वारा छात्र-छात्राओं को रूहफजा शरबत का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल बना रहा।

टिप्पणियाँ