- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर खुली मीट की दुकानों को सुमित खेड़ा ने करवाया बंद, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से किया अनुरोधमुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने एक बड़ी पहल की है। बुधवार को मीनाक्षी चौक से गुजरते समय जब उन्होंने वहां मीट की दुकानें खुली देखीं, तो सुरक्षा और किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत प्रशासन को अवगत कराया।सुमित खेड़ा ने देखा कि मीनाक्षी चौक पर मीट की दुकानें खुली हुई हैं और वहीं पास से भारी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे हैं। उन्होंने महसूस किया कि मीट की दुकानों की मौजूदगी और कांवड़ियों का मार्ग एक होने से कभी भी किसी अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति बन सकती है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए कप्तान साहब (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के कार्यालय में इसकी जानकारी दी।सुमित खेड़ा के अनुरोध और जानकारी को प्रशासन ने तुरंत गंभीरता से लिया। कुछ ही देर में मीनाक्षी चौक पर भारी पुलिस अमला मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दुकानों को बंद कराने और मार्ग पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद वहां सब कुछ सामान्य रहा।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
मुजफ्फरनगर: मीनाक्षी चौक पर खुली मीट की दुकानों को सुमित खेड़ा ने करवाया बंद, कांवड़ यात्रा की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से किया अनुरोध
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान शहर की सुरक्षा और धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय नौजवान जनता दल के अध्यक्ष सुमित खेड़ा ने एक बड़ी पहल की है। बुधवार को मीनाक्षी चौक से गुजरते समय जब उन्होंने वहां मीट की दुकानें खुली देखीं, तो सुरक्षा और किसी भी अनहोनी की आशंका को देखते हुए तुरंत प्रशासन को अवगत कराया।सुमित खेड़ा ने देखा कि मीनाक्षी चौक पर मीट की दुकानें खुली हुई हैं और वहीं पास से भारी संख्या में कांवड़िए गुजर रहे हैं। उन्होंने महसूस किया कि मीट की दुकानों की मौजूदगी और कांवड़ियों का मार्ग एक होने से कभी भी किसी अप्रिय घटना या विवाद की स्थिति बन सकती है। इसी संवेदनशीलता को देखते हुए उन्होंने बिना देर किए कप्तान साहब (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के कार्यालय में इसकी जानकारी दी।सुमित खेड़ा के अनुरोध और जानकारी को प्रशासन ने तुरंत गंभीरता से लिया। कुछ ही देर में मीनाक्षी चौक पर भारी पुलिस अमला मौके पर पहुँचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद दुकानों को बंद कराने और मार्ग पर शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने की कार्रवाई की गई, जिसके बाद वहां सब कुछ सामान्य रहा।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें