कार्तिक मास मेला–2025 की सुरक्षा व्यवस्था का जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर ने किया स्थलीय निरीक्षण, पुलिस बल को दिये आवश्यक निर्देश। गंगा आरती में प्रतिभाग कर श्रद्धालुओं के मध्य पुलिस की सेवा भावना एवं सुरक्षा प्रतिबद्धता का संदेश दिया। डॉग स्क्वाड, बॉम्ब डिस्पोजल व ए.एस.-चेक टीम के साथ स्वयं की उपस्थिति में चलाया चेकिंग अभियान साधु-संतों का स्वागत, श्रद्धालुओं को सुरक्षा का विश्वास अराजकता करने वालों पर होगी कठोर कार्यवाही

कार्तिक मास मेला–2025 के सफल एवं सकुशल संचालन के उद्देश्य से आज दिनांक 01 नवम्बर 2025 को जिलाधिकारी श्री उमेश मिश्रा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा द्वारा पवित्र धार्मिक स्थल शुक्रताल स्थित गंगा घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया। दोनों अधिकारियों ने संपूर्ण मेला क्षेत्र का भ्रमण कर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रमुख बिंदु :-सुरक्षा प्रबंधन का समीक्षा एवं दिशा-निर्देश :वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गंगा घाट पर तैनात पुलिस बल को सतर्क एवं संवेदनशील दृष्टिकोण के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए गए। सभी ड्यूटी प्वाइंट्स का भौतिक निरीक्षण कर महोदय ने आवश्यक सुधार संबंधी दिशा-निर्देश मौके पर ही प्रदान किए। एंटी-सबोटाज चेकिंग सुदृढ़ :*महोदय द्वारा बॉम्ब स्क्वाड, ए.एस.-चेक टीम एवं डॉग स्क्वाड को प्रत्येक 08 घंटे के अंतराल पर सघन तलाशी अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय स्वयं टीमों के साथ उपस्थित रहकर संपूर्ण गंगा घाट परिसर, पार्किंग क्षेत्र व मुख्य मार्गों पर एंटी-सबोटाज चेकिंग में सम्मिलित हुए। धार्मिक एवं सांस्कृतिक सहभागिता : निरीक्षण उपरांत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने गंगा आरती में प्रतिभाग किया तथा श्रद्धालुओं के मध्य पुलिस की सेवा भावना एवं सुरक्षा प्रतिबद्धता का संदेश दिया। साधु-संतों का सम्मान शुक्रताल पहुंचे विभिन्न स्थानों से आए साधु-संतों का वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा हार्दिक स्वागत किया गया। महोदय ने स्वयं फूलमाला पहनाकर एवं शॉल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा मेला व्यवस्था में उनके सहयोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।सुरक्षा व्यवस्था की बहु-स्तरीय तैनाती  मेला क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु –03 अपर पुलिस अधीक्षक,05 पुलिस उपाधीक्षक,130 उप निरीक्षक,500 पुलिस आरक्षी,बॉम्ब स्क्वाड, डॉग स्क्वाड, ए.एस.-चेक टीम की तैनाती की गई है। प्रौद्योगिकी आधारित निगरानी :*मेला स्थल पर CCTV कैमरों के माध्यम से निरंतर निगरानी रखी जा रही है। कंट्रोल रूम से सभी सुरक्षा सूचनाओं का सतत आदान-प्रदान किया जा रहा है, जिससे किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया दी जा सके। बैरिकेडिंग एवं यातायात नियंत्रण श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए विभिन्न स्थानों पर मल्टी-लेयर बेरिकेडिंग की गई है। वाहन एवं पैदल यातायात को नियंत्रित करने हेतु पुलिस बल को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए हैं। कानून-व्यवस्था पर कड़ा रुख वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने स्पष्ट चेतावनी दी कि मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अराजकता असामाजिक गतिविधि या अव्यवस्था फैलाने वालों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाएगी। सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”इस दौरान माननीय मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल सहित पुलिस व प्रशासन के विभिन्न अधिकारी कर्मचारीगण, समाजसेवी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। पुलिस की प्रतिबद्धता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री संजय कुमार वर्मा के कुशल नेतृत्व में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात सुगमता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने हेतु सतत प्रयास जारी हैं। पुलिस का लक्ष्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु सुरक्षित, सुगम और शांतिपूर्ण वातावरण में अपने धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न कर सके।

टिप्पणियाँ