भारत विकास परिषद समृद्धि द्वारा आत्मनिर्भर भारत-सशक्त नारी सिलाई कढ़ाई केंद्र का शुभारंभभारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर समृद्धि महिला समिति(सिलाई केंद्र) द्वारा हस्तकला व सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन

7 अक्टूबर 2025 को भरतिया कॉलोनी में कुमारी अर्पिता जैन  के नेतृत्व में प्रारंभ किया गया। केंद्र का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमतीं आशा जैन जी( प्रांतीय प्रकल्प संयोजक राष्ट्रीय पर्व) द्वारा किया गया। मुख्य अतिथि का पटका पहनाकर स्वागत किया गया। हस्तकला एव सिलाई  केंद्र का उद्देश्य नारीशक्ति को आत्मनिर्भर बनाना है। 1 अक्टूबर 2025 को केंद्र के लिए सिलाई मशीन का वितरण कार्यक्रम संयोजक श्रीमतीं प्रतिभा बंसल जी के सहयोग से किया गया। हस्तकला एव सिलाई कढ़ाई केंद्र में तैयार सामान की प्रदर्शनी 14 अक्टूबर 2025 को ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल(जूनियर विंग), नई मंडी, मुज़फ्फरनगर में आयोजित स्वेदशी अपनाओ मेले में की जाएगी। शाखा महिला संयोजिका श्रीमती रुचि गुप्ता जी द्वारा कार्यक्रम में सभी महिला सदस्यों का अभिवादन किया। कार्यक्रम में मानसी वर्मा जी (जिला महिला सहभागिता), स्वीटी बंसल जी, नीरा सिंघल जी, अंजू मित्तल जी, तनुजा ऐरन जी, प्रतिभा बंसल जी उपस्थित रही।अध्यक्ष राजेश मित्तल,सचिव शरद ऐरन, कोषाध्यक्षअतुल ऐरनमहिला संयोजिका रुचि गुप्ता , अचिन अग्रवाल का सहयोग रहा।

टिप्पणियाँ