वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में चला सघन चेकिंग अभियान, लापरवाही व यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध की गयी विधिक कार्यवाही।

अवगत कराना है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक यातायात श्री अतुल कुमार चौबे, क्षेत्राधिकारी यातायात सुश्री ऋषिका सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा निरंतर जनपद में अभियान चलाकर अतिक्रमण, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की जा रही है साथ ही जनपदवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरुक भी किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 05.10.2025 को यातायात पुलिस मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक, नावल्टी चौक एवं अस्पताल चौक पर यातायात नियमों का पालन न करने वाले, फिटनेस पूर्ण नही होने वाले, बीमा प्रपत्र न होने वाले, ड्राइविंग लाइसेंस उपलब्ध न होने वाले 43 ई-रिक्शा चालकों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी, वाहनों पर जाति सूचक शब्द लिखने वाल, काली फिल्म लगाने वाले, बिना सीट बेल्ट गाडी चलाने वाले, हूटर सायरन का प्रयोग करने वाले सहित  कुल 59 वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए चालान किया गया है। इसके साथ ही यातायात पुलिस द्वारा सडक किनारे खडे वाहन के चालकों को सडक किनारे वाहन न खडा करने हेतु जागरुक किया जा रहा है।

टिप्पणियाँ