- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
पटेलनगर में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शननगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रावण दहन कर दिया महिला सशक्तिकरण का प्रेरक संदेशमुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित किये जा रहे 50वें रामलीला मंचन में इस वर्ष गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब नगर की प्रथम महिला नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने रावण दहन के आयोजन में न सिर्फ भागीदारी की, बल्कि भगवान श्रीराम का पात्र निभा रहे कलाकार के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन कर ‘असत्य पर सत्य की विजय’ का प्रतीक प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण का विजय प्रदर्शन भी किया।श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव को खास बनाने के लिए महिलाओं के हाथों रावण दहन कराकर मातृत्व का शक्ति प्रदर्शन कराने का काम भी किया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड 33 की सभासद सीमा जैन, अपनी पुत्रवधु आकांक्षा कार्तिक स्वरूप और पौत्री गौरवी स्वरूप के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से महिला नेतृत्व को अभूतपूर्व समर्थन दिया। रामलीला मैदान में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष भागीदारी रही, जो यूपी पुलिस के मिशन शक्ति 5.0 अभियान की भावना को और अधिक मजबूती देती है।श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने कहा कि इस साल पटेलनगर रामलीला अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है, इसी को यादगार बनाने और समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए महिला शक्ति से रावण दहन कराया गया। जहाँ रावण दहन लीला प्राचीन भारतीय संस्कृति में अधर्म, अहंकार और अत्याचार के अंत का प्रतीक मानी जाती है, वहीं इस बार के आयोजन ने इसे आधुनिक संदर्भ में महिला सशक्तिकरण के स्वरूप में ढाल दिया। नगर पालिका की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का इस आयोजन में आगे आकर नेतृत्व करना समाज में महिलाओं की भूमिका के विस्तार और उन्हें मिले सशक्त मंच का प्रमाण रहा है। विकल्प जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य पुलिस द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति 5.0 अभियान, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को समर्पित है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस और प्रशासन द्वारा महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा जागरूकता, स्वरोजगार प्रशिक्षण, और कानूनी सहायता जैसी कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है, जो सरकार का सराहनीय निर्णय है। रावण दहन के आयोजन को इस अभियान से जोड़कर जनजागरूकता का अनूठा माध्यम बनाया गया, जो ना केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम था।रावण दहन से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज हम सिर्फ रावण के पुतले को नहीं जला रहे हैं, बल्कि हम हर उस सोच को जलाते हैं जो महिलाओं को कमजोर मानती है। नारी शक्ति सिर्फ सीता या दुर्गा के रूप में नहीं, बल्कि हर घर में, हर क्षेत्र में निर्णय लेने वाली, नेतृत्व करने वाली शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है। मिशन शक्ति इसका प्रमाण है। हमें बेटियों को केवल बचाना नहीं, उन्हें बढ़ाना है, आगे लाना है और हर मंच पर उन्हें समान अवसर देना है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आग्रह किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे आएं, शिक्षित बनें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति का यह आयोजन सांस्कृतिक समर्पण, महिला जागरूकता और सामाजिक सुधार की त्रिवेणी का संगम बन गया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
पटेलनगर में रावण दहन के साथ महिला शक्ति का विजय प्रदर्शन
नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने रावण दहन कर दिया महिला सशक्तिकरण का प्रेरक संदेश
मुजफ्फरनगर। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा आयोजित किये जा रहे 50वें रामलीला मंचन में इस वर्ष गुरुवार को विजयदशमी के अवसर पर एक ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब नगर की प्रथम महिला नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप ने रावण दहन के आयोजन में न सिर्फ भागीदारी की, बल्कि भगवान श्रीराम का पात्र निभा रहे कलाकार के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन कर ‘असत्य पर सत्य की विजय’ का प्रतीक प्रस्तुत करते हुए महिला सशक्तिकरण का विजय प्रदर्शन भी किया।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर द्वारा अपने स्वर्ण जयंती रामलीला मंचन महोत्सव को खास बनाने के लिए महिलाओं के हाथों रावण दहन कराकर मातृत्व का शक्ति प्रदर्शन कराने का काम भी किया। नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने वार्ड 33 की सभासद सीमा जैन, अपनी पुत्रवधु आकांक्षा कार्तिक स्वरूप और पौत्री गौरवी स्वरूप के साथ मिलकर रावण के पुतले का दहन किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह ने तालियों की गड़गड़ाहट से महिला नेतृत्व को अभूतपूर्व समर्थन दिया। रामलीला मैदान में महिलाओं और बालिकाओं की विशेष भागीदारी रही, जो यूपी पुलिस के मिशन शक्ति 5.0 अभियान की भावना को और अधिक मजबूती देती है।
श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर के मुख्य प्रबंधक अनिल ऐरन और कार्यक्रम संयोजक विकल्प जैन ने कहा कि इस साल पटेलनगर रामलीला अपना स्वर्ण जयंती वर्ष मना रही है, इसी को यादगार बनाने और समाज को महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए महिला शक्ति से रावण दहन कराया गया। जहाँ रावण दहन लीला प्राचीन भारतीय संस्कृति में अधर्म, अहंकार और अत्याचार के अंत का प्रतीक मानी जाती है, वहीं इस बार के आयोजन ने इसे आधुनिक संदर्भ में महिला सशक्तिकरण के स्वरूप में ढाल दिया। नगर पालिका की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप का इस आयोजन में आगे आकर नेतृत्व करना समाज में महिलाओं की भूमिका के विस्तार और उन्हें मिले सशक्त मंच का प्रमाण रहा है।
विकल्प जैन ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार और राज्य पुलिस द्वारा चलाया जा रहा मिशन शक्ति 5.0 अभियान, महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व आत्मनिर्भरता को समर्पित है। इस अभियान के अंतर्गत पुलिस और प्रशासन द्वारा महिला हेल्प डेस्क, साइबर सुरक्षा जागरूकता, स्वरोजगार प्रशिक्षण, और कानूनी सहायता जैसी कई योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है, जो सरकार का सराहनीय निर्णय है। रावण दहन के आयोजन को इस अभियान से जोड़कर जनजागरूकता का अनूठा माध्यम बनाया गया, जो ना केवल सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, बल्कि सामाजिक सुधार की दिशा में भी एक प्रभावशाली कदम था।
रावण दहन से पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि आज हम सिर्फ रावण के पुतले को नहीं जला रहे हैं, बल्कि हम हर उस सोच को जलाते हैं जो महिलाओं को कमजोर मानती है। नारी शक्ति सिर्फ सीता या दुर्गा के रूप में नहीं, बल्कि हर घर में, हर क्षेत्र में निर्णय लेने वाली, नेतृत्व करने वाली शक्ति के रूप में स्थापित हो रही है। मिशन शक्ति इसका प्रमाण है। हमें बेटियों को केवल बचाना नहीं, उन्हें बढ़ाना है, आगे लाना है और हर मंच पर उन्हें समान अवसर देना है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों और बेटियों से आग्रह किया कि वे आत्मविश्वास के साथ आगे आएं, शिक्षित बनें और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति का यह आयोजन सांस्कृतिक समर्पण, महिला जागरूकता और सामाजिक सुधार की त्रिवेणी का संगम बन गया।
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें