- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
*भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत किया गया रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन*
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
*भारत विकास परिषद नारायणी शाखा द्वारा संस्कृति सप्ताह के अंतर्गत किया गया रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन*
भारत विकास परिषद मुजफ्फरनगर ‘नारायणी’ द्वारा संस्कृति सप्ताह के पंचम कार्य के रूप में रंगोली, मेहंदी एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कस्तूरबा गाँधी आवासीय बालिका विद्यालय, सर्कुलर रोड, मुजफ्फरनगर में सितम्बर 2025 को आयोजित हुआ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीरा सिंघल जी, श्री नवीन कुमार सिंघल जी, श्रीमती सोनिया जैन जी, और डॉ. नितिन जैन जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती रितु बंसल, श्रीमती रितु जैन और श्रीमती वर्णिका त्यागी द्वारा मुख्य अतिथियों को पटका पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गय
कार्यक्रम का उद्देश्य
आज का यह आयोजन केवल एक प्रतियोगिता भर नहीं, बल्कि हमारी भारतीय संस्कृति और परंपरा का उत्सव है। रंगोली हमारी धरती की रंगीनता को दर्शाती है, मेहंदी हमारी परंपरा और सौंदर्य का प्रतीक है, और चित्रकला हमारे विचारों, हमारी कल्पनाओं और हमारी भावनाओं को अभिव्यक्त करने का माध्यम है। इन तीनों का संगम आज यहाँ उपस्थित है, जो वास्तव में हमारे ‘संस्कार’ और ‘संस्कृति’ की झलक है।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाना है, ताकि वे अपने सपनों और महत्वाकांक्षाओं को साकार कर सकें।
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण
1. रंगोली, मेहंदी और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन
2. परिणाम घोषणा और विजेताओं को उपहार वितरण
3. सभी बालिकाओं को स्टेशनरी वितरण, लगभग 100 बच्चे उपस्थित रहे
कार्यक्रम के अंत में सभी बालिकाओं को पेटीज और मिठाई भी वितरित की गई, जिससे उनका उत्साह और भी बढ़ गया।
यह कार्यक्रम बालिकाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है, जहाँ वे अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं। नारायणी टीम द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम से निश्चित ही बालिकाओं को प्रेरणा मिलेगी और वे अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित होंगी। आए हुए सभी अतिथियों ने इस कार्यक्रम की भूरि भूरि प्रशंसा की और नारायणी सदस्य द्वारा किए गए इस सुंदर प्रयास की सराहना की l
नारायणी टीम की भूमिका
नारायणी टीम की अध्यक्ष-रेखा गोयल, सचिव-पूजा मित्तल, कोषाध्यक्ष-अंजली गोयल, और महिला सहभागिता की श्रीमती वर्षा गुप्ता, संस्कृत सप्ताह अध्यक्ष श्रीमती राशि गुप्ता, संस्थापक एवं पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कनिका अग्रवाल एवं शाखा संरक्षक सीए अतुल अग्रवाल ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके साथ-साथ नारायणी शाखा की बहुत सी सदस्य भी इस कार्यक्रम में उपस्थिति रही l
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें